नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हार्ट अटैक : लगातार हो रही हृदयघात से मौतें, क्या वैक्सीन है वजह या कोई और है कारण? लोगों में पनप रहा दहशत! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हार्ट अटैक : लगातार हो रही हृदयघात से मौतें, क्या वैक्सीन है वजह या कोई और है कारण? लोगों में पनप रहा दहशत!


WhatsApp Icon

14/02/2025 9:04 PM Total Views: 388909

सारनी। पिछले कुछ समय से सारनी नगर पालिका क्षेत्र में हृदयघात (Heart Attack) से हो रही मौतों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। पिछले वर्ष 2024 में वार्ड क्रमांक 12 के 3 युवाओं की साइलेंट अटैक से मौत हो गई थी। वहीं, इस वर्ष 2025 में पिछले एक महीने में ही 3 और नागरिकों की हृदयघात से मौत की खबर सामने आई है। इन घटनाओं ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्या वैक्सीन है वजह?

लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि क्या ये मौतें वैक्सीन लगने के बाद ही तेज़ी से बढ़ रही हैं? क्या वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट है जो लोगों को कमज़ोर बना रहा है? लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में अब डाइट में कमी, आंखें कमजोर हो गई है, दाढ़ी व सर के बाल पूरी तरह से पकाने व झड़ने लग गए हैं लोग जल्दी थक जाते हैं, थोड़ी सी मेहनत करने पर भी सांस फूलने लगती है। जैसी शिकायती सामने आ रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सरकार की चुप्पी पर सवाल

इन मौतों को लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार इस मामले में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है और न ही कोई उचित कदम उठा रही है। लोगों का सवाल है कि जो लोग नशा या मादक पदार्थों का सेवन नहीं करते, वे भी कम उम्र में मौत का शिकार क्यों हो रहे हैं?

जागरूकता और मुफ्त स्वास्थ्य जांच की मांग

लोगों की मांग है कि सरकार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों के माध्यम से जनता के बीच जागरूकता फैलानी चाहिए। साथ ही, हर नागरिक का मुफ्त स्वास्थ्य जांच और उपचार कराया जाना चाहिए।

डांस करते हुए मौतों के वायरल वीडियो

हाल ही में, डांस करते-करते गिरकर मंच पर एक युवती की साइलेंट मौत का मामला सामने आया है। इसी तरह, अन्य राज्यों में भी डांस करते हुए युवकों की हार्ट अटैक से मौत होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

क्या सरकार करेगी शोध?

अब सवाल यह है कि क्या देश और प्रदेश की सरकार इस अति संवेदनशील विषय पर कोई शोध कर रही है? क्या वैक्सीन लेने वाले नागरिकों की शारीरिक स्वास्थ्य की जांच की कोई व्यवस्था बनाई जाएगी? या फिर ये मौतों का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा?

आम आदमी पार्टी ने उठाई आवाज

इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आमला के विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और बैतूल-हरदा-हरसूद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके से निवेदन किया है कि वे इस अति संवेदनशील विषय पर ध्यान दें और नागरिकों के हित में उचित कदम उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की जनता को यह बताना चाहिए कि इस दिशा में क्या प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं में हो रही लगातार हृदयघात से मौतों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सरकार को इस मामले में गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। इस मामले में जागरूकता फैलाना और मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराना भी जरूरी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930