नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आस्था और स्वास्थ्य से खिलवाड़: मलमूत्र युक्त नालों में हुआ भुजरिया विसर्जन और दंगल, आम आदमी पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आस्था और स्वास्थ्य से खिलवाड़: मलमूत्र युक्त नालों में हुआ भुजरिया विसर्जन और दंगल, आम आदमी पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग


WhatsApp Icon

03/09/2026 11:29 PM Total Views: 464645

सारनी। पाथाखेड़ा, शोभापुर और कालीमाई क्षेत्रों में बहने वाले मलमूत्र युक्त गंदे नालों में पवित्र धार्मिक पर्व ‘भुजरिया’ की सामग्री प्रवाहित करने और उसी दूषित पानी में दंगल आयोजित कराए जाने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस असुरक्षित और अस्वच्छ आयोजन को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पार्टी ने इस कृत्य को जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता विभाग के अधिकारियों पर निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ लापरवाही भरा आयोजन

आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव सपन कमला ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि यह घटना 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को घटित हुई। आरोप है कि यह पूरा आयोजन नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष किशोर बर्दे, नेता प्रतिपक्ष आनंद नागले और स्वच्छता विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। दूषित और बदबूदार पानी में धार्मिक आयोजन और दंगल कराकर न केवल लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई गई है, बल्कि क्षेत्र में गंभीर और संक्रामक बीमारियों के फैलने का बड़ा खतरा भी पैदा कर दिया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

‘परंपरा’ की आड़ में जिम्मेदारी से भाग रहा प्रशासन

श्री कमला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा गंदे मलमूत्र से लबरेज पानी में यह कार्यक्रम कराना बेहद निंदनीय है। यह जनता की सुरक्षा के प्रति घोर गैर-जिम्मेदाराना कृत्य है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह अपनी लापरवाही और नैतिक जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए इस पूरे कृत्य को ‘परंपरा’ का नाम दे रहा है। सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों को इस तरह नजरअंदाज करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुख्ता साक्ष्य मौजूद, तत्काल कार्रवाई की मांग

‘आप’ नेता ने स्पष्ट किया कि इस पूरे आयोजन और उसमें बरती गई घोर लापरवाही के संपूर्ण साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए जाएं। जिन भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन में अपनी सहमति दी है या लापरवाही बरती है, उन पर विधिवत कार्यवाही की जाए।

Follow up👉🏾 कौन है योगेंद्र ठाकुर जो फर्जी लूटकांड के कथित चाणक्य संजीव त्रिपाठी को बचा रहा हैं? 

ठाकुर के एक गुरु मंत्र ने चार आदिवासी यवाओं को लूटेरा बना दिया! Coming soon

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930