नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की बैठक में उमड़ा जनसैलाब, किसानों ने बताईं परेशानियां, विधायक ने दिया आश्वासन! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की बैठक में उमड़ा जनसैलाब, किसानों ने बताईं परेशानियां, विधायक ने दिया आश्वासन!


WhatsApp Icon

29/03/2025 11:43 PM Total Views: 423606

किसानों की समस्याओं पर मंथन


सारनी। कृषि ग्रामीण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ चोपना क्षेत्र की बैठक हाल ही में संपन्न हुई। इस बैठक में चोपना क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

▍विधायक ने सुनीं किसानों की पीड़ा

बैठक में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा उईके ने भी शिरकत की। उन्होंने ग्राम निश्चिंतपुर में ग्राम चौपाल लगाकर सभी किसानों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को सुना।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍किसानों को पट्टे देने की मांग

भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नगरीय निकाय हरिओम कुशवाहा के द्वारा प्रमुख समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा कर बताया गया। उन्होंने चोपना क्षेत्र के प्रमाण पत्र धारी किसानों को उनके आवंटित भूमि का पट्टा शीघ्र प्रदान करने की मांग रखी, ताकि किसान शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍सर्वे में हुई त्रुटियों की जांच की मांग

कुशवाहा ने कहा कि प्रमाण पत्र धारकों की भूमि अभी तक शासन के भू अभिलेख में दर्ज नहीं है और किसान सभी लाभ से वंचित हैं। 1978 में पुनर्वास क्षेत्र में हुई भू अभिलेख सर्वे में काफी त्रुटियां हुई हैं, जिसका खामियाजा कुछ किसान आज तक भुगत रहे हैं, उसकी जांच की जाए।

▍बिजली समस्या का समाधान का आश्वासन

कुछ ग्रामों में बिजली वोल्टेज एवं ट्रांसफार्मर की समस्या बताई गई, जिस पर विधायक मैडम द्वारा बिजली विभाग से बात कर तुरंत समाधान हेतु विभाग से आश्वाशन प्राप्त हुआ।

▍सड़क और जलाशय निर्माण की मांग

ग्रामों में सड़क निर्माण निश्चिंतपुर एवं अन्य कई ग्रामों में जलाशय एवं स्टॉप डेम निर्माण करने की मांग की गई।

▍शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

सरपंच राधेश्याम उईके द्वारा क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में नए शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की गई। चोपना विद्यालय में एक अतिरिक्त विषय बंगला भाषा प्रारंभ करने की मांग की गई ताकि इच्छुक बंगाली विद्यार्थी अपनी मातृभाषा का अध्ययन कर सके।

▍विधायक ने दिया भरोसा

विधायक मैडम द्वारा उपस्थित जन समूह को भरोसा दिलाया गया कि संगठन की सभी मांगे जायज हैं। आप सभी के सहयोग से इन सभी समस्याओं पर शासन से चर्चा कर समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विप्लव समझदार, डेहरी आमढाना सरपंच राधेश्याम उईके, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के पदाधिकारी आजादीलाल, अनिल चंद्र साना, अमल मंडल, रणजीत सिंह, अवधेश सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930