नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खूनी खेल का सनसनीखेज अंत: बुजुर्ग का गला रेतने वाला फरार आरोपी खेत में मिला घायल, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खूनी खेल का सनसनीखेज अंत: बुजुर्ग का गला रेतने वाला फरार आरोपी खेत में मिला घायल, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस


WhatsApp Icon

04/09/2026 3:50 PM Total Views: 466753

सारनी/आमला। सारनी में कल सुबह एमपीपीजीसीएल (MPPGCL) प्लांट के ठेका कर्मचारी गुलाब राव बछले पर जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी का सनसनीखेज अंत हो गया है। 51 वर्षीय फरार आरोपी दिलीप बगाहे आज सुबह आमला थाना क्षेत्र के बोरी चौराहे से अंदर एक खेत म में संदिग्ध और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। इलाज के दौरान बैतूल में उसकी मौत हो गई है, जिससे इस पूरे मामले में एक रहस्यमयी मोड़ आ गया है।

आरोपी मृतक दिलीप बगाहे उम्र 51 वर्ष निवासी संत रविदास कॉलोनी वार्ड क्रमांक 23 सारणी

खेत में लहूलुहान मिला फरार आरोपी

कल सारनी के वार्ड क्रमांक 23 में दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने के बाद से ही आरोपी दिलीप बगाहे फरार चल रहा था। आज सुबह स्थानीय लोगों ने बोरी इलाके के खेत में एक व्यक्ति को खून से लथपथ तड़पते हुए देखा। उसके गले और पेट पर चाकू से वार किए जाने का गहरा घाव था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना आमला पुलिस को दी गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आमला से बैतूल रेफर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही आमला पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए घायल दिलीप बगाहे को आमला चिकित्सालय ले जाया गया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी। आमला में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला चिकित्सालय बैतूल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, बैतूल पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आत्महत्या या हत्या? पुलिस जांच में होगा खुलासा

दिलीप की मौत ने पुलिस जांच को एक नई दिशा दे दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गले पर चाकू से जो वार हुआ है, वह किसने किया? क्या गिरफ्तारी के डर और अपराध बोध के चलते दिलीप ने खुद अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली, या फिर किसी और ने इस घटना को अंजाम देकर उसकी हत्या की है? आमला पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

पृष्ठभूमि:

ज्ञात हो कि कल (गुरुवार) सुबह लगभग 9:30 बजे संत रविदास कॉलोनी निवासी दिलीप ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही मोहल्ले के गुलाब राव बछले (51 वर्ष) का चाकू से गला रेत दिया था। घायल गुलाब राव का अभी भी बैतूल से रेफर कर भोपाल चिकित्सालय में सघन उपचार जारी है।

इनका कहना है:—

हमें सूचना मिली थी कि बोरी चौराहे के पास एक खेत में कोई युवक लहू लोहान पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर युवक को दस्तेयाब किया गया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बैतूल रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सारणी में बीते दिन चाकू बाजी के मामले में आरोपी दिलीप बगाहे उम्र 51 वर्ष के रूप में हुई है, जांच चल रही है।

मुकेश ठाकुर, थाना प्रभारी, आमला

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930