नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गोवंश वध के 85 दिन बाद जागा प्रशासन, हुई बड़ी कार्रवाई, आरोपी का अवैध मकान जमींदोज – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गोवंश वध के 85 दिन बाद जागा प्रशासन, हुई बड़ी कार्रवाई, आरोपी का अवैध मकान जमींदोज


WhatsApp Icon

04/09/2026 12:34 AM Total Views: 464728

सारनी। बाबा मठारदेव की पवित्र नगरी सारनी में 14 जून को हुए बहुचर्चित गोवंश (बछड़ों) वध मामले में आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के 85 दिन बाद मंगलवार को नगर तहसीलदार, नगर पालिका और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश हत्या के आरोपी सुभाष बिंझाड़े के अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को ध्वस्त कर दिया है।

आस्था पर आघात और ठंडे बस्ते में मामला

सारनी थाना क्षेत्र में गौ माता के छोटे-छोटे बछड़ों के निर्मम वध ने पूरे क्षेत्र की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई थी। घटना के शुरुआती दिनों का घटनाक्रम में हिंदू संगठनों ने तीव्र आक्रोश जताते हुए आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की। आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए। शुरुआती विरोध के बाद मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला गया। प्रशासन द्वारा लंबे समय तक अतिक्रमण हटाने या बुलडोजर चलाने जैसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पत्रकारिता ने हटाया प्रशासन की आंखों से पर्दा

जब अधिकांश संगठन और लोग इस गंभीर मुद्दे को भूल चुके थे, तब पत्रकार दीपेश दुबे ने अपनी लेखनी को धार दी। उन्होंने इस मामले को लगातार अपने समाचारों में प्रमुखता से उठाया और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए। उनकी निरंतर प्रकाशित खबरों ने प्रशासन पर दबाव बनाया और आखिरकार अधिकारियों को इस मामले में सख्त कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

संयुक्त टीम का एक्शन

पत्रकारिता की इसी मुहिम के फलस्वरूप, गुरुवार 3 सितंबर 2026 को राजस्व, पुलिस और नगर पालिका के संयुक्त अमले ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी सुभाष बिंझाड़े के अतिक्रमण को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में यह स्पष्ट संदेश गया है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले और अवैध कब्जाधारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Follow up👉🏾 कौन है योगेंद्र ठाकुर जो फर्जी लूटकांड के कथित चाणक्य संजीव त्रिपाठी को बचा रहा हैं? 

“ठाकुर”के एक गुरु मंत्र ने चार आदिवासी यवाओं को लूटेरा बना दिया! Coming soon

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930