नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: सारणी पुलिस ने आरोपी को छिंदवाड़ा से दबोचा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: सारणी पुलिस ने आरोपी को छिंदवाड़ा से दबोचा


WhatsApp Icon

04/09/2026 5:57 PM Total Views: 467700

सारणी। सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और फरार आरोपी को छिंदवाड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 अगस्त 2026 को पीड़िता ने सारणी थाने में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह आरोपी जुनैद को पिछले 4-5 वर्षों से अच्छी तरह जानती और पहचानती थी। जब पीड़िता मात्र 17 वर्ष की (नाबालिग) थी, तब आरोपी जुनैद ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसी झांसे में लेकर आरोपी उसे प्रेमनगर स्थित पावर प्लांट के पास एक कमरे में ले गया, जहां उसने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पॉक्सो एक्ट और बीएनएस के तहत कार्रवाई

नाबालिग से जुड़े इस गंभीर अपराध में शिकायत मिलते ही थाना सारणी पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज करते हुए आरोपी जुनैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-64(2)(एम) व 69 तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5एल/6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घेराबंदी कर डुंगरिया से हुई गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुखबिरों की सटीक सूचना और पुलिस की त्वरित रणनीति के आधार पर सारणी पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी जुनैद खान को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डुंगरिया से धर दबोचा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930