नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर महिला समूहों की बैठक, अध्यक्ष ने तैयारियों की दी जानकारी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर महिला समूहों की बैठक, अध्यक्ष ने तैयारियों की दी जानकारी


WhatsApp Icon

26/05/2025 7:18 PM Total Views: 489940

नगर पालिका एवं पाथाखेड़ा में बैठक का आयोजन, दौरा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह।

सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 28 मई को सारनी भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका तैयारियों में जुट गई है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं अधिकारियों ने शोभापुर में स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक का आयोजन किया। तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 28 मई को सारनी प्रवास प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर उक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद भीम बहादुर थापा, अन्य पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, डे-एनयूएलएम के नोडल अधिकारी के. के. भावसार की उपस्थिति में आयोजित की गई। शोभापुर विवेक वाणी संघ और पाथाखेड़ा सेक्टर में भी बैठक आयोजित की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैठक में अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण को लेकर सतत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं और पदाधिकारियों को मिलकर अधिक से अधिक संख्या में महिला हितग्राही, आम नागरिकों को जन दर्शन एवं सभा में उपस्थित कराना है। नपाध्यक्ष ने कहा कि सारनी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा भी की जाएगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बैठक में एनयूएलएम शाखा प्रभारी रंजीत डोंगरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सभी महिलाओं से मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर शारदा समूह, सारथी समूह, सावित्री समूह, लक्ष्मीबाई समूह, अन्नपुर्णा समूह, सत्यसांई समूह, पुष्पक महिला समूह, कावेरी, रानीवती समूह, वैष्णवी समूह, चेतना समूह, सतपुड़ा, ग्राम भारती, गौरी, स्व चेतना, नई रोशनी समूह, विदुषी, धनी, अनुसुइया, जय माता दी, गरिमा, साधना, रानी दुर्गावती, ताप्ती, उद्गम समूह, जय मां खेड़ापति, पंचवटी, एकता, कादंबरी, नव निर्माण, सुजाता समूह, सहमयी समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031