नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
छात्रावास से घर लौटी 17 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, गांव में पसरा मातम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

छात्रावास से घर लौटी 17 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, गांव में पसरा मातम


WhatsApp Icon

15/10/2026 12:13 AM Total Views: 489318

मंगलवार को ही जुवाड़ी स्थित छात्रावास से अपने गांव मड़काढाना लौटी थी किशोरी

सारणी। क्षेत्र के ग्राम मड़काढाना में बुधवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका एक दिन पहले ही छात्रावास से अपने घर लौटी थी। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मड़काढाना निवासी रमोली पिता प्रेम भलावी 17 वर्षीय किशोरी जुवाड़ी स्थित छात्रावास में रहकर 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। वह बीते मंगलवार को ही छात्रावास से अपने घर आई थी। बुधवार, 14 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे जब परिवार के सभी सदस्य दादा दादी और मां अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, तभी बालिका ने घर के किचन में जाकर अपने काले दुपट्टे से फांसी लगा ली।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

थोड़ी देर बाद जब परिजनों की नजर किचन की ओर गई, तो घटना का पता चला। परिजनों द्वारा तुरंत इसकी सूचना सारणी थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी की। कल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में और क्यों उठाया, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। सारणी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में ले लिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031