नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आवास से भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी जब्त – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आवास से भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी जब्त


WhatsApp Icon

13/10/2026 12:50 AM Total Views: 487685

बैतूल। जिले के भैंसदेही में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक लंबे समय से खाली पड़े सरकारी क्वार्टर से अवैध सागौन की लकड़ी का जखीरा जब्त किया है।

पुलिस ने सरकारी आवास की तलाशी लेकर सागौन की 23 नग चरपट (सिल्ली) बरामद की हैं। इन लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब ₹1 लाख से अधिक बताई जा रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

भैंसदेही के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि स्वास्थ्य विभाग के एक रिक्त शासकीय आवास के भीतर अवैध रूप से इमारती लकड़ी छिपाकर रखी गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह क्वार्टर लंबे समय से खाली पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर शातिर सागौन तस्करों ने इसे अवैध लकड़ी छिपाने का महफूज अड्डा बना लिया था।

थाना प्रभारी राजेश सातनकर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर पूरी लकड़ी को वन विभाग (Forest Department) को सौंप दिया है। वन विभाग अब इस मामले में नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि इस तस्करी में विभाग के किसी व्यक्ति की मिलीभगत तो नहीं है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031