नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
दुर्गा पंडाल के मैदान में ‘काला जादू’! कीलें चुभा गुड्डा और नींबू-मिर्च देख कांपा चोपना, सच सामने आया तो उड़े सबके होश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

दुर्गा पंडाल के मैदान में ‘काला जादू’! कीलें चुभा गुड्डा और नींबू-मिर्च देख कांपा चोपना, सच सामने आया तो उड़े सबके होश


WhatsApp Icon

15/10/2026 12:00 AM Total Views: 489317

नवरात्रि के बीच तंत्र-मंत्र की आशंका से फैली दहशत, ग्रामीणों ने शरारती बच्चों के परिजनों को दी सख्त चेतावनी

बैतूल/चोपना। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के बीच चोपना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात के अंधेरे में ग्रामीणों ने मैदान में काले जादू जैसा खौफनाक मंजर देखा। चोपना नंबर-01 स्थित पंचायत भवन के पीछे और प्राइमरी स्कूल के पास वाले मैदान में तांत्रिक क्रिया जैसी आकृति मिलने से पूरे इलाके में दहशत की लहर दौड़ गई। हालांकि, जब इस रहस्य से पर्दा उठा, तो यह किसी तांत्रिक की करतूत नहीं बल्कि कुछ नाबालिग बच्चों की शरारत निकली।

घटना 13 अक्टूबर की रात लगभग 10:00 बजे की है। शारदीय नवरात्रि शुरू हुए अभी महज दो ही दिन बीते थे। प्राइमरी स्कूल के पास जिस मैदान में 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया जाना है और जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होनी है, ठीक उसी के पास जमीन पर सितारे के आकार की एक रहस्यमयी आकृति बनी हुई मिली। इस सितारे के बीचों-बीच आटे की लोई से बना एक गुड्डा रखा गया था, जिसे कीलों से पिरोया गया था। इस गुड्डे पर सिंदूर लगाया गया था और उसके साथ एक नींबू व दो मिर्चियां भी रखी गई थीं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

त्योहार के समय और प्रस्तावित दुर्गा पंडाल के ठीक समीप रात के वक्त इस तरह की तंत्र-मंत्र जैसी सामग्री देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। ग्रामीणों ने वहां काला जादू होने की आशंका जताई और कई अलग-अलग तरह के घटना होने की कयास लगने लगे। जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पनपने लगा। देखते ही देखते इस घटना की जानकारी व वीडियो सोशल मीडिया सहित पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और लोग दहशत में आ गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जब गांव में डर का माहौल बढ़ने लगा, तब कुछ बच्चों ने सामने आकर ग्रामीणों को असलियत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कोई काला जादू नहीं है, बल्कि क्षेत्र के ही कुछ नाबालिग शरारती बच्चों की हरकत है।

सच्चाई सामने आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन नाबालिगों की इस हरकत पर नाराजगी भी जताई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन शरारती बच्चों और उनके माता-पिता को बुलाकर समझाइश दी। साथ ही माता-पिता को सख्त चेतावनी भी दी गई कि वे अपने बच्चों पर नियंत्रण रखें, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी कोई हरकत न हो जिससे त्योहार के समय क्षेत्र का माहौल बिगड़े और लोगों में भय पैदा हो।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031