नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गुना के राघौगढ़ में झोपड़ी में आग, बुजुर्ग जिंदा जला – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गुना के राघौगढ़ में झोपड़ी में आग, बुजुर्ग जिंदा जला


WhatsApp Icon

26/11/2024 5:24 PM Total Views: 489622

गुना। राघौगढ़ इलाके के गोडिया गांव में सोमवार रात को एक बुजुर्ग व्यक्ति गोविंद सिंह भील (80) की झोपड़ी में आग लगने से दुखदाई घटना हुई, जिसमें वह जिंदा जल गए। गोविंद सिंह ने ठंड से बचने के लिए झोपड़ी में आग जलायी थी और उसके बाद सो गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गोविंद सिंह भील अपने खेत पर इन दिनों सिंचाई के चलते एक झोपड़ी में रह रहे थे। रात में ठंड के कारण उन्होंने आग जलायी, लेकिन कुछ ही देर बाद झोपड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और गोविंद सिंह बाहर निकलने में असमर्थ रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घटना रात ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारियों के अनुसार, गोविंद सिंह के परिवार वाले दूसरे खेत पर थे। उन्हें जब आग लगने की खबर मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक गोविंद सिंह की मौत हो चुकी थी।

जब परिवार वाले पहुंचे, तो बुजुर्ग का शरीर कंकाल में परिवर्तित हो चुका था। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राघौगढ़ भिजवाया। राघौगढ़ SDOP दीपा डुडवे ने बताया कि बुजुर्ग ने तापने के लिए आग जलायी थी, जो दुखद रूप से उनकी मृत्यु का कारण बन गई।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031