नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नोहटा बीट के जंगल में मिले 43 बैलों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नोहटा बीट के जंगल में मिले 43 बैलों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच


WhatsApp Icon

27/10/2024 4:23 PM Total Views: 418023

दमोह। जिले के नोहटा थाना के 17 मील डूमर मार्ग के बीच सिद्धों के सामने जंगल में रविवार सुबह 43 गौवंश बैलों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बैलों के शव जंगल में होने की जानकारी वन विभाग के चौकीदार अट्ठी आदिवासी ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद चौकीदार ने नोहटा थाना पुलिस को जानकारी दी। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे तो 43 बैलों के शव के बीच एक बैल जीवित अवस्था में मिला।

मामला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के संज्ञान में आते ही दमोह से पशु एंबुलेंस को रवाना किया गया और तत्काल नोहटा नायब तहसीलदार को जांच के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद नोहटा थाना प्रभारी के साथ नायब तहसीलदार राजेश साहू मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

तस्करों ने किया कारनामा!

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया पशु तस्कर ट्रक में भरकर इन बैलों को ले जा रहे होंगे और बैलों की मौत होने पर रात्रि के अंधेरे में सुनसान जगह में फेंककर फरार हो गए होंगे। इसके चलते अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं नायब तहसीलदार राजेश साहू का कहना है मृत गौवंश बैलों के शवों को दफनाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई और गड्ढे करके दफनाया जा रहा है और मृत गौवंश बैलों के मिलने के मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। कलेक्टर कोचर के निर्देश पर सभी गो वंश का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930