नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्त में, शेष 6 आरोपियों पर बढ़ाई गई इनामी राशि  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्त में, शेष 6 आरोपियों पर बढ़ाई गई इनामी राशि 


WhatsApp Icon

24/10/2024 9:52 PM Total Views: 386806

बैतूल/सारनी। थाना सारणी अंतर्गत बगडोना निवासी रविंद्र देशमुख द्वारा आत्महत्या के मामले में सारणी पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर गंभीर कार्रवाई की है। सुसाइड नोट में जिन व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं, उन पर मृतक को पैसे की मांग के लिए मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

अभियुक्तों में नेता रंजीत सिंह, पत्रकार प्रमोद गुप्ता, ठेकेदार प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, अभिषेक साहू, मोहम्मद नसीम रजा, शमीम रजा, नाजिया बानो, करण सूर्यवंशी, और भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह का उल्लेख है। इन आरोपों के आधार पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 444/2024, धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन

पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया। पुलिस टीमों को विभिन्न राज्यों में भेजा गया और फरार आरोपियों की सूचना देने पर ₹3000 का इनाम भी घोषित किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

4 आरोपियों की गिरफ्तारी

विशेष अनुसंधान दल ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है: प्रमोद गुप्ता पिता रघुपति गुप्ता और दीपक शिवहरे पिता केवल प्रसाद शिवहरे को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। 23 अक्टूबर देवास जिला से अभिषेक साहू पिता नरेश साहू और मोहम्मद नसीम रजा पिता राहत हुसैन काे गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फरार आरोपियों पर ईनाम राशि बढ़ाई गई

मामले के शेष 6 फरार आरोपियों – रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह, शमीम रजा, नाजिया बानो, और करण सूर्यवंशी – की गिरफ्तारी के लिए इनाम राशि को 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार प्रति आरोपी कर दिया गया है।

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि किसी को इन फरार आरोपियों के बारे में सूचना प्राप्त हो, तो तुरंत थाना सारणी या बैतूल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को उचित पुरस्कार दिया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930