नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रिटायर्ड कोलकर्मियों से 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को 120 साल की कठोर सजा, पीड़ितों को मिलेगा मुआवज़ा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रिटायर्ड कोलकर्मियों से 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को 120 साल की कठोर सजा, पीड़ितों को मिलेगा मुआवज़ा


WhatsApp Icon

27/11/2026 10:58 PM Total Views: 513095

बैतूल/सारनी।जीवन भर खदानों में पसीना बहाने के बाद सेवानिवृत्ति पर मिली जमा-पूंजी को दोगुना करने का सब्जबाग दिखाकर रिटायर्ड कोल माइंस कर्मचारियों से 1 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी चंद्रकिशोर देशमुख को विशेष न्यायालय ने गुरुवार शाम कड़ा सबक सिखाया है। अदालत ने आरोपी को कुल 120 साल के कठोर कारावास और करीब 1.13 करोड़ रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक के बाद एक भुगतने के आदेश दिए गए हैं, वहीं जुर्माने की राशि पीड़ित कर्मचारियों को प्रतिकर के रूप में लौटाई जाएगी।
विशेष लोक अभियोजक शशिकांत नागले के अनुसार, सारनी की मठारदेव कॉलोनी निवासी आरोपी चंद्रकिशोर देशमुख ने खुद को बैंक का फील्ड ऑफिसर बताकर बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मचारियों का भरोसा जीता। उसने अधिक ब्याज और रकम दोगुनी करने का लालच देकर कर्मचारियों से बड़ी रकम ऐंठी, लेकिन बाद में पैसा लौटाने से साफ मुकर गया।

रिटायरमेंट के पैसों पर डाला डाका

मामले की शुरुआत 19 अप्रैल 2018 को सारनी थाने में दर्ज शिकायत से हुई। रिटायर्ड कर्मचारी नवतराम ने बताया कि वर्ष 2016 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें WCL से लगभग 23 लाख रुपए मिले थे। आरोपी ने ऊंचे ब्याज का झांसा देकर उनसे 15 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद ठगी का यह सिलसिला कई अन्य रिटायर्ड कर्मचारियों तक फैल गया। आरोपी ने विभिन्न पीड़ितों से रकम दोगुनी करने के नाम पर यह राशि ली:

हैंडराइटिंग रिपोर्ट ने खोली पोल, बाउंस चेकों ने बढ़ाई मुश्किल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बुजुर्ग कर्मचारियों की रकम अपने खाते में जमा करवाने के लिए खुद बैंक की जमा पर्चियां भरता था और खाता खुलवाने व लेनदेन से जुड़े फॉर्म पर हस्ताक्षर भी करता था। जब पीड़ितों ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने रकम लेने से इनकार कर दिया और दिए गए चेक भी बाउंस हो गए।
पुलिस ने चेक, चेक बाउंस पर्चियां, योजना से जुड़े कागजात, बैंक स्टेटमेंट और आरोपी के नमूना हस्ताक्षर जब्त कर जांच के लिए भोपाल स्थित विशेषज्ञों के पास भेजे। भोपाल से आई हैंडराइटिंग रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बैंक पर्चियों और दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर आरोपी चंद्रकिशोर देशमुख के ही हैं। यह वैज्ञानिक प्रमाण मामले में निर्णायक साबित हुआ।

20 काउंट में सजा, पीड़ितों को मिलेगा प्रतिकर

विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) की अदालत ने आरोपी चंद्रकिशोर देशमुख को दोषी ठहराते हुए 20 अलग-अलग काउंट में सजा सुनाई जिस में आईपीसी की धारा 420: 10 काउंट में प्रत्येक के लिए 5-5 साल का कठोर कारावास (कुल 50 साल)। आईपीसी की धारा 409: 10 काउंट में प्रत्येक के लिए 7-7 साल का कठोर कारावास (कुल 70 साल)। चूंकि अदालत ने आदेश दिया है कि ये सभी सजाएं एक के बाद एक चलेंगी, इसलिए आरोपी को कुल 120 साल के कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी। इसके अतिरिक्त करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसे ठगी गई राशि के अनुपात में पीड़ित कर्मचारियों को प्रतिकर के रूप में प्रदान किया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30