नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी नगर पालिका पीआईसी की बैठक: 24 विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर, लापरवाह ठेकेदारों पर गिरी गाज – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी नगर पालिका पीआईसी की बैठक: 24 विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर, लापरवाह ठेकेदारों पर गिरी गाज


WhatsApp Icon

28/11/2026 10:17 AM Total Views: 513924

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी की प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर को अध्यक्ष कक्ष में संपन्न हुई। दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुई इस बैठक में नगर के समग्र विकास से जुड़े 24 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में शहर के नालों के सुदृढ़ीकरण, नई पुलिया व आरसीसी नाली निर्माण सहित जनसुविधा के कई कार्यों को हरी झंडी दी गई, वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों व कंसल्टेंट पर सख्त कार्रवाई के निर्णय भी लिए गए।

लापरवाह फर्मों की अमानत राशि होगी राजसात

बैठक के दौरान पीआईसी ने निर्माण कार्यों में लेटलतीफी और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया। सड़क सुरक्षा मद के अंतर्गत शहर के पार्क, चौक-चौराहों एवं अन्य विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के लिए नियुक्त कंसल्टेंट द्वारा काम नहीं किए जाने पर निविदाकार की अमानत और प्रतिभूति राशि राजसात करने का निर्णय लिया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ADD.

इसी तरह, वार्ड क्रमांक 10 स्थित ईंटा भट्टा क्षेत्र में ह्यूम पाइप कलवर्ट (पुलिया) निर्माण के लिए न्यूनतम दर की स्वीकृति के बावजूद कार्य प्रारंभ न करने वाले ठेकेदार की अमानत राशि भी राजसात की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जल निकाय पुनर्जीवन परियोजना (अमृत 2.0) के तहत वार्ड क्रमांक 13 के छठ घाट सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं करने पर संबंधित फर्म को अंतिम चेतावनी स्वरूप 15 दिवस का समय देने एवं कार्य निरस्त करने पर विचार किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शहर के विभिन्न वार्डों में होंगे यह प्रमुख विकास कार्य

पीआईसी ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नालों के सुदृढ़ीकरण की निविदा दरों, आईईसी (IEC) गतिविधियों के संचालन, एमआरएफ (MRF) सेंटर के तकनीकी दस्तावेजों के परीक्षण तथा शहर में आर्टवर्क, स्लोगन और चित्रकारिता के लिए वार्षिक दरें आमंत्रित करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में निम्नलिखित कार्यों पर मुहर लगी:

  • वार्ड 13: शिव मंदिर के पास सार्वजनिक मंच का निर्माण।
  • वार्ड 15: पेवर ब्लॉक फिक्सिंग कार्य पर अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति।
  • वार्ड 16: बौद्ध विहार पहुंच मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का नवनिर्माण।
  • वार्ड 19: बंगाली मंदिर के पास आरसीसी नाली निर्माण।
  • वार्ड 31: वार्ड के पीछे मंगल भवन निर्माण की स्वीकृति।
  • वार्ड 32: भुजलिया घाट के सामने नाले के दूसरे किनारे पर सीढ़ी (घाट) निर्माण।
  • वार्ड 35: पानी की टंकी के पास गार्डन रूम और शौचालय का निर्माण।
  • वार्ड 36: सांस्कृतिक मंच का निर्माण।
  • अन्य जनसुविधाएं: नगर के विभिन्न वार्डों में ओपन जिम के उपकरण और बच्चों के झूले फिक्स करने का कार्य।

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभापतिगण दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, भावना बंडू माकोड़े, रोशनी संदीप झपाटे, संगीता सुनील धुर्वे सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिजवे, प्रभारी सहायक यंत्री हरीश शर्मा तथा उपयंत्री रविंद्र वराठे और कमलेश पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30