नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल पुलिस का प्रदेश में बढ़ा मान: एसपी अमित सक्सेना सहित जिले के तीन थाना प्रभारियों को मिला डीजीपी प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल पुलिस का प्रदेश में बढ़ा मान: एसपी अमित सक्सेना सहित जिले के तीन थाना प्रभारियों को मिला डीजीपी प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क


WhatsApp Icon

28/11/2026 6:24 PM Total Views: 513923

भोपाल में आयोजित गरिमामय समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने किया अलंकृत

बैतूल, मध्यप्रदेश। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिसिंग के क्षेत्र में बैतूल पुलिस ने प्रदेश स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री कैलाश मकवाना ने बैतूल के पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना सहित जिले के तीन थाना प्रभारियों को प्रतिष्ठित ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क’ (DG’s Commendation Roll & Disc – DGCR) से सम्मानित किया है। एक ही मंच पर जिले के पुलिस कप्तान और तीन मैदानी थाना प्रभारियों का सम्मानित होना पूरे पुलिस महकमे और जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है।

भोपाल की प्रशासनिक अकादमी में सजा सम्मान समारोह

यह भव्य एवं गरिमामय अलंकरण समारोह 27 नवंबर 2026 को राजधानी भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में डीजीपी श्री कैलाश मकवाना ने अपने करकमलों से चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क भेंट कर उनकी सेवाओं को सराहा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश (पत्र क्रमांक/पुमु/4/पीएमए सेल/डीजीसीआर/336/26) और पुलिस राजपत्र आदेश क्रमांक 105/2002 में निहित प्रावधानों के तहत इन अधिकारियों का चयन इस सर्वोच्च विभागीय सम्मान के लिए किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Add.
Add.

इन चार जांबाज अधिकारियों के नाम रही यह उपलब्धि

समारोह में बैतूल जिले से जिन चार पुलिस अधिकारियों को डीजीसीआर सम्मान से नवाजा गया है, उनमें शामिल हैं:

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 श्री अमित सक्सेना – पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल

👉 श्री मुकेश ठाकुर – थाना प्रभारी, आमला

👉 श्री राजेश सातनकर – थाना प्रभारी, भैंसदेही

👉 श्री अमित पवार – थाना प्रभारी, गंज (बैतूल)

कुशल प्रशासनिक क्षमता और मैदानी पुलिसिंग को मिली पहचान

पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना को यह सम्मान वर्ष 2025 में पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) के पद पर पदस्थापना के दौरान सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और लगन से निर्वहन करने के लिए प्रदान किया गया है। वहीं, आमला थाना प्रभारी श्री मुकेश ठाकुर, भैंसदेही थाना प्रभारी श्री राजेश सातनकर और गंज थाना प्रभारी श्री अमित पवार को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और उत्कृष्ट मैदानी पुलिसिंग के लिए इस सम्मान के योग्य चुना गया।

पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल

डीजीपी के हाथों मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान ने न केवल सम्मानित अधिकारियों के मनोबल को नई ऊंचाई दी है, बल्कि जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी है। इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने एसपी श्री अमित सक्सेना व तीनों थाना प्रभारियों को बधाई दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30