नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हक की लड़ाई: विस्थापित बंगाली समाज ने भरी हुंकार, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हक की लड़ाई: विस्थापित बंगाली समाज ने भरी हुंकार, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


WhatsApp Icon

28/11/2026 11:13 PM Total Views: 513924

चोपना क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में पहुंचे शाहपुर एसडीएम । भूमि के मालिकाना हक, आरक्षण और जाति प्रमाण पत्र सहित मूलभूत सुविधाओं की उठाई मांग

दो माह में निराकरण न होने पर जिला कलेक्ट्रेट, भोपाल और दिल्ली तक उग्र आंदोलन की चेतावनी

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैतूल (मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज़)। जिले के चोपना क्षेत्र में निवासरत विस्थापित बंगाली समाज ने अपने संवैधानिक अधिकारों और लंबित बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज के युवा नेता सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शाहपुर पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) प्रपंज आर को एक 9 सूत्रीय मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा। इस दौरान समाज के लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे परिवारों को अब उनका पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Add.
Add.

प्रमुख मांगों को लेकर प्रशासन से हुई चर्चा

ज्ञापन के माध्यम से विस्थापित बंगाली समाज ने अपनी दशकों पुरानी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इसमें मुख्य रूप से काबिज भूमि का पूर्ण मालिकाना हक (भूमि अधिकार) देने, समाज को उचित आरक्षण का लाभ दिलाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने तथा पुराने पुनर्वास रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने चोपना क्षेत्र में शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।

एसडीएम ने दिया ग्राम स्तर पर कमेटी बनाने का आश्वासन

मुलाकात के दौरान एसडीएम शाहपुर प्रपंज आर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज की मांगों पर प्रशासनिक नियमों और कायदों के तहत विचार किया जाएगा। समस्या के त्वरित और व्यावहारिक समाधान के लिए एसडीएम ने प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ ग्राम स्तर पर भी एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन कर उचित कार्रवाई की जा सके।

दो माह का अल्टीमेटम, कलेक्ट्रेट से दिल्ली तक घेराव की चेतावनी

प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए समाज का नेतृत्व कर रहे सुब्रत कुमार विश्वास ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दो महीने के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो समाज शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा, “हम दो माह तक प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार करेंगे। यदि तय समय सीमा में समाधान नहीं हुआ, तो विस्थापित बंगाली समाज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। इतना ही नहीं, आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा और पूरे देश में चल रहे बंगाली समाज के आंदोलन के तहत दिल्ली कूच कर वहां भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।”

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30