नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई शुरू! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई शुरू!


WhatsApp Icon

17/10/2024 12:39 AM Total Views: 461369

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के थाना सारनी क्षेत्र में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख हाई प्रोफाइल सुसाइड मामले में धारा 108, 3 (5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मामले में रविंद्र देशमुख ने आत्महत्या करने के बाद एक सोसाइड नोट छोड़ा, जिसमें 10 व्यक्तियों के खिलाफ ब्लैकमेल करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे।

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया। इस प्रक्रिया में अन्य राज्यों में भी टीम भेजी गई है और विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विवेचना के दौरान पुलिस को सफलता मिली और दो आरोपियों, प्रमोद गुप्ता (49 वर्ष) और दीपक शिवहरे (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें न्यायालय में पेश कर के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

 

अन्य सभी आरोपियों की तलाश जारी है, और पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सभी प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घोषित किया इनाम

रविंद्र देशमुख आत्महत्या प्रकरण में शामिल अन्य 8 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया ने इनाम की घोषणा की है। यह कार्रवाई प्रकरण में फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार चल रही खोजबीन के तहत की गई है।

फरार आरोपियों में रंजीत सिंह पिता सुशील सिंह (बगडोना), प्रकाश पिता केवल शिवहरे (शोभापुर), भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह पिता रामलखन सिंह (शोभापुर), अभिषेक पिता नरेश साहू (पाथाखेडा), मोहम्मद नसीम रजा पिता राहत हुसैन (पाथाखेडा), शमीम पिता राहत हुसैन (पाथाखेडा), नाजियाबानो पति नसीम रजा (पाथाखेडा), करण सूर्यवंशी पिता धनराज सूर्यवंशी (पाथाखेडा)

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार, जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों की सूचना देगा या उनकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 3,000 रुपये का इनाम प्रदान किया जाएगा। यह इनाम राशि पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा कमांक 80 (अ) के तहत दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय उनकी ओर से लिया जाएगा।

फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

साथ ही, जो आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनकी चल-अचल संपत्ति को विधिवत जप्त करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। राजस्व विभाग से आरोपियों की संपत्ति की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस मामले में आम जनता से अपील की गई है कि अगर किसी को फरार आरोपियों की सूचना प्राप्त होती है, तो वे तुरंत बैतूल पुलिस से संपर्क करें और गिरफ्तारी में सहयोग करें। पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि आरोपी जल्द से जल्द कानून के हवाले किए जा सकें।

बैतूल पुलिस का उद्देश्य है कि जन सहयोग से समाज में कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके और समाज के लिए अपवाद बने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर समाज को गंदा होने व ऐसे लोगों के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930