नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बेलगाम दबंगई: हादसे के महज 15 दिन बाद विहिप पदाधिकारियों पर हमला, पहले भी नशे में उड़ा चुका है नियमों की धज्जियां – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बेलगाम दबंगई: हादसे के महज 15 दिन बाद विहिप पदाधिकारियों पर हमला, पहले भी नशे में उड़ा चुका है नियमों की धज्जियां


WhatsApp Icon

19/08/2026 8:55 PM Total Views: 489782

सारनी। नगर के बगडोना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी काशिफ अंसारी की आपराधिक पृष्ठभूमि और दबंगई अब खुलकर सामने आने लगी है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वही शख्स है जिसने महज 15 दिन पहले ही मध्य रात्रि नशे में धुत होकर मुख्य सड़कों पर अपनी तेज रफ्तार कार से आमजन की जान को गंभीर खतरे में डाला था।

पहले भी दे चुका है बड़ी घटना को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 15 दिन पूर्व मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे काशिफ अंसारी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बगडोना की सड़कों पर जमकर आतंक मचाया था। कार क्रमांक MP 48 C 1277 में सवार दोनों युवक पहले छतरपुर चौक से हवाई पट्टी तक वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार और लहराते हुए ले गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा, तो वे हवाई पट्टी से वापस रॉन्ग साइड तेज गति से लौटे। इस दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर और सीमेंट के एक भारी-भरकम गमले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गमला टूटकर दो हिस्सों में बिखर गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नशे में धुत थे युवक, मौके से गायब कर दी थी गाड़ी

इस भीषण हादसे में कार चला रहा युवक और उसका साथी घायल हो गए थे, जिन्हें मौके पर पहुंचे उनके अन्य मित्रों द्वारा तुरंत उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी ले जाया गया था। स्थानीय लोगों का स्पष्ट आरोप है कि दोनों युवक उस वक्त अत्यधिक नशे की हालत में थे और अपनी लापरवाही से राहगीरों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। हालांकि, रसूख और धौंस के दम पर सुबह होने से पहले ही वाहन को मौके से गायब कर दिया गया और मामले का आपसी ‘सेटलमेंट’ कर दबा दिया गया।

इंसानियत और समाज को शर्मसार करती हरकतें

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। प्रबुद्धजनों का कहना है कि पैसे और रुतबे के बल पर कानून को ठेंगा दिखाने वाले ऐसे लोग न केवल आम जनता की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी ठेस पहुँचा रहे हैं। एक ओर जहां इस्लामिक मान्यताओं और समाज में शराब को पूरी तरह ‘हराम’ माना गया है, वहीं खुलेआम नशे में गाड़ी चलाना, कानून तोड़ना और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करना समाज और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर रहा है।

लगातार सामने आ रहे आपराधिक कृत्यों के बाद अब स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दबंग तत्वों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की शांति और कानून व्यवस्था बरकरार रह सके।

इनका कहना है :—

गाय का इलाज करने गए कुछ युवकों के साथ काशिफ और उसके अन्य साथियों द्वारा मारपीट की गई थी जिसका मामला सारनी थाने में दर्ज किया गया है नियम अनुसार जांच के बाद मामले को न्यायालय में सौंप दिया जाएगा। 15 दिन पहले काशिफ द्वारा डिवाइडर पर गाड़ी दुर्घटना की गई और नगर पालिका की संपत्ति में तोड़फोड़ हुई उसकी जानकारी मुझे नहीं है और नाही नगर पालिका द्वारा कोई शिकायत की गई है। 

मनोज उईके, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी, थाना सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031