नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भारतीय युवा कांग्रेस का ६६वां स्थापना दिवस सारनी में ध्वजारोहण एवं पौधारोपण के साथ धूमधाम से मनाया गया – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भारतीय युवा कांग्रेस का ६६वां स्थापना दिवस सारनी में ध्वजारोहण एवं पौधारोपण के साथ धूमधाम से मनाया गया


WhatsApp Icon

09/08/2026 1:59 PM Total Views: 489435

सारनी। भारतीय युवा कांग्रेस का ६६वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय सारनी में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश तिरुपति अरोलु और ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम नागले के नेतृत्व में ध्वजारोहण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसजनों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव योगेश अरोलु और ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी दिलाना और उन्हें सशक्त बनाना था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और युवा कांग्रेस इसी शक्ति को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ पर सक्रिय रहें और जनता के मुद्दों को मजबूत आवाज दें।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस मौके पर पीसीसी डेलिगेट एवं जिला उपाध्यक्ष तिरुपति अरोलु तथा पूर्व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत धोटे ने कहा कि युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। देश भर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर बूथ पर मौजूद हैं और भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस ही भविष्य की राजनीति की नींव रख रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

स्थापना दिवस के इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती, पीसीसी डेलिगेट तिरुपति अरोलु, सुरेश पंड्या, भोला कांति, प्रदीप नागले, वसीम खान, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस योगेश अरोलु, हेमंत धोटे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रोहन रघुवंशी, राम आश्रय वर्मा, मानी सुब्रमण्यम, पिंटू मालवीय, डी.डी. देशमुख, विलाश लोनारे, हरीश पाल, गोविंदा अरोलु, विक्की सिंह, प्रवीण पाल, मिलिंद थोरात, शोएब खान, दीपक ठाकरे, संदीप मस्की, मोहित चिलाते, जोसेफ जॉन, जफर अंसारी, किरण झारबडे, आकाश भारती, आलोक राय, वीर अल्केश यादव, मंजू यादव, मनीष पार्थ, नरेश बिंजारे, नावेद खान, विजय, शोएब अंसारी, शुभ नागले तथा नावेद शामिल रहे।

कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और युवा शक्ति को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूरे माहौल में उत्साह और एकजुटता का वातावरण रहा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031