नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘खबर का असर’, लाखों के सूखे प्याऊ मामले में जागा प्रशासन, ठेकेदार पर गाज, कटेगा 6575 रुपए का बिल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘खबर का असर’, लाखों के सूखे प्याऊ मामले में जागा प्रशासन, ठेकेदार पर गाज, कटेगा 6575 रुपए का बिल


WhatsApp Icon

10/06/2026 10:19 AM Total Views: 461123

सारनी। जनता की प्यास से खिलवाड़ और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर हमारे समाचार पत्र एवं“मध्यप्रदेश voice” पोर्टल द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर 👉🏽“लाखों के ‘पियाऊ’ पड़े सूखे, ठेकेदार खा रहे एसी की हवा और चाय वाले बुझा रहे जनता की प्यास!” का बड़ा असर हुआ है। खबर छपते ही कुंभकर्णी नींद में सोए नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के निर्देश पर हरकत में आई नगर पालिका की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न प्याऊ केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हमारी खबर में उठाए गए मुद्दे अक्षरसः सच साबित हुए। प्याऊ केंद्रों पर बदइंतजामी और ठेकेदार की भारी लापरवाही की पुष्टि होने के बाद, नगर पालिका ने ठेकेदार मेसर्स वेदांत इंटरप्राइजेस सारनी को 6,575 रुपए का कटौत्रा (पेनल्टी) नोटिस थमा दिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

निरीक्षण में खुली पोल: 39 मटके खाली और 7 केंद्रों से ‘मानवसेवी’ गायब

मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका की टीम ने 7 और 8 जून को शहर के अलग-अलग वार्डों में संचालित प्याऊ का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जो हकीकत सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। वार्ड क्र. 01 शनि मंदिर, बजरंग मंदिर पाथाखेड़ा, पाथाखेड़ा चौकी, ए.बी. टाइप का कोना (वार्ड क्र. 23), पोस्ट ऑफिस सारनी, वार्ड क्र. 01 आवास परिसर, कन्या स्कूल (वार्ड क्र. 04), यूनियन बैंक सारनी, शोभापुर बस स्टॉप, ऑफिसर्स क्लब शोभापुर और एस.बी.आई. चौक शोभापुर स्थित प्याऊ पर कुल 30 मटके गायब या कम पाए गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भीषण दोपहर में जब आम जनता को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब दोपहर 02:00 बजे वार्ड क्र. 19 पाथाखेड़ा मस्जिद चौक, यूनियन बैंक, ऑफिसर्स क्लब, एस.बी.आई. चौक, शिव मंदिर और प्रधानमंत्री आवास योजना सारनी के प्याऊ केंद्रों से मानसेवी नदारद (अनुपस्थित) मिले। पाथाखेड़ा चौपाटी, पाथाखेड़ा मस्जिद चौक और एबी टाइप के कोने में बने प्याऊ के मटकों में पानी ही नहीं था, वे पूरी तरह सूखे पड़े थे।

ठेकेदार के भुगतान से कटेगी राशि

निरीक्षण के दौरान कुल 39 नग मटके खाली/कम पाए जाने और 7 प्याऊ केंद्रों पर मानसेवी अनुपस्थित मिलने को नगर पालिका ने गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि लापरवाही के एवज में कुल 6575/- रुपए की कटौती मेसर्स वेदांत इंटरप्राइजेस सारनी के आगामी देयक (बिल) से की जाएगी।

जनता की आवाज का असर:

हमारी इस मुहिम का मकसद भीषण गर्मी में तड़पते राहगीरों को उनका हक दिलाना था। नगर पालिका की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जनता के पैसों पर ठेकेदार की मनमानी अब नहीं चलेगी। उम्मीद है कि इस जुर्माने के बाद ठेकेदार एसी की हवा छोड़कर धरातल पर सुचारू रूप से ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

इनका कहना है।

खबरों के माध्यम से ठेकेदार द्वारा प्याऊ टेंडर में लापरवाही की जानकारी मिली है। इस पर नजर रखने के लिए तीन लोगों की टीम का गठन किया गया है। जो निरंतर प्याऊ की गतिविधि पर नजर रखेंगे और इस प्रकार की कार्यवाही प्रतिदिन जुर्माने के साथ निरंतर जारी रहेगी। 

कमलेश पटेल, उपयंत्री, नगरपालिका परिषद सारणी 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930