नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में प्रकृति का कहर: 40.4 डिग्री की भीषण गर्मी के बाद आई विनाशकारी आंधी, उड़े छप्पर, गिरे पेड़, बाल-बाल बची जान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में प्रकृति का कहर: 40.4 डिग्री की भीषण गर्मी के बाद आई विनाशकारी आंधी, उड़े छप्पर, गिरे पेड़, बाल-बाल बची जान


WhatsApp Icon

02/05/2026 6:35 PM Total Views: 460422

सारणी। शहर में शनिवार को मौसम ने भयानक करवट ली। दिनभर जहां लोग 40.4 डिग्री सेल्सियस की झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल रहे, वहीं शाम करीब 4:00 बजे अचानक आई तेज आंधी और तूफान ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचा दी। करीब दो घंटे तक चले इस तूफानी तांडव से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों में दहशत फैल गई।

हवा में उड़े टेंट और मकानों के शेड

तेज हवाओं का वेग इतना भयंकर था कि शहर के कई हिस्सों में लगे टेंट तिनके की तरह उखड़ गए। आंधी की रफ्तार के आगे कई कच्चे और पक्के मकानों की टीन शेड (सीटें) हवा में उड़कर दूर जा गिरीं। इसके अलावा, जगह-जगह बड़े और पुराने पेड़ जड़ से उखड़ कर धराशायी हो गए, जिससे कई मार्ग भी प्रभावित हुए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

वार्ड 12 और 3 में भारी नुकसान, चमत्कारिक रूप से बची जान

तूफान का सबसे ज्यादा असर वार्ड क्रमांक 12 और 3 में देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 12 में यहां तेज हवाओं के कारण दो मकानों की सीटें पूरी तरह से उखड़ गईं, जिससे परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड क्रमांक 3 में यहां का मंजर और भी खौफनाक था। प्रभात सिनोटिया और अरविंद सिंह के मकानों पर एक विशालकाय नीलगिरी का पेड़ अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के वक्त घर के अंदर एक महिला और एक बच्ची मौजूद थीं, जिनकी जान बाल-बाल बच गई। इसे लोग एक चमत्कार ही मान रहे हैं। हाला की और भी कई जगह पर आसपास के क्षेत्र में तबाही होने की आशंका जताईज रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शासन ने लिया हालात का जायजा

आंधी-तूफान थमने और तबाही की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष और तहसीलदार ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात का मुआयना किया। अधिकारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31