नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आप का ‘मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान’: वार्ड 24 में जल आवर्धन योजना के 4 हजार माफ कराने की मुहिम तेज, हस्ताक्षर अभियान हुआ संपन्न – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आप का ‘मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान’: वार्ड 24 में जल आवर्धन योजना के 4 हजार माफ कराने की मुहिम तेज, हस्ताक्षर अभियान हुआ संपन्न


WhatsApp Icon

15/11/2025 8:46 AM Total Views: 460595

बैतूल/सारनी। आम आदमी पार्टी का मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान का तृतीय जन संवाद कार्यक्रम जल आवर्धन योजना की 4000 रु की राशि माफ़ कराए जाने को लेकर वार्ड नंबर 24 में हस्ताक्षर अभियान के तहत हुआ संपन्न।

आम आदमी पार्टी सारनी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर जी के दिशा निर्देश अनुसार जनता की क्षेत्रीय समस्याओं पर जन संवाद कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में जनता के बीच जाकर उनसे संवाद करने समस्याओं का समाधान करवाने की सभी 50 से ज्यादा कोर कमिटी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई हैं जिसमें जनहित के विषयों को पहली प्राथमिकता दी जानी है। राष्ट्रीय नेतृत्व अरविंद केजरीवाल जी के आदेशानुसार ये कार्य सभी प्रदेश स्तरीय कोर कमिटी सदस्यों को करना है इस दौरान बैतूल जिले के सारनी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के कोर कमिटी सदस्य अजय सोनी जी द्वारा भी पूरे जिलें में जन संवाद जन सभाओं और आंदोलन उनके द्वारा किए जाने है जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर उनके द्वारा सारनी क्षेत्र में जनता से जुड़े गंभीर विषय जल आवर्धन योजना,विद्युत कटौती,बेरोजगारी,पलायन,शासकीय योजनाओं से वंचित परिवारों के लिए चुने हुए जन प्रतिनिधियों की निष्क्रियता उदासीनता और जनता के हित में विरोध प्रदर्शन सड़क पर उतरकर किया जाएगा जिसकी शुरुआत जल आवर्धन योजना की नल कनेक्शन राशि की 4000 रु राशि को माफ़ कराए जाने को लेकर रविवार 14 नवंबर को शाम 4 बजे से वार्ड क्रमांक 24 में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पाथाखेड़ा में जन संवाद कार्यक्रम अजय सोनी द्वारा शुरू किया जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों एवं जल आवर्धन योजना की नल कनेक्शन 4000 रु की राशि स्पष्ट रूप से माफ कराए जाने पर जन संवाद कार्यक्रम में अपने वक्तव्य में कहा है और इस जनहित से जुड़े विषय में हस्ताक्षर अभियान में जनता से ज्यादा से ज्यादा वार्डवासी की अभियान में शामिल होने की अपील की है उन्होंने अपने संवाद में बताया कि समस्याओं का एक बड़ा पहाड़ जनता के सामने खड़ा है जैसे विद्युत कटौती से होने वाली व्यापारियों एवं आमजनों को होने वाली समस्याएं,बढ़ती बेरोजगारी,बढ़ता पलायन,बढ़ती महंगाई,आम नागरिक पर बढ़ता कर्ज उन्होंने डबल त्रिपल इंजन की बीजेपी सरकार के जन प्रतिनिधियों को अपने जन संवाद कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया इस जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन शामिल हुए जल आवर्धन योजना की नल कनेक्शन की 4000 रु राशि को माफ कराए जाने पर हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए ये जल आवर्धन योजना की नल कनेक्शन की राशि को माफ़ कराए जाने को लेकर अजय सोनी के नेतृत्व एवं स्थानीय आप नेताओं द्वारा अभियान हर वार्ड में किया जाएगा आम आदमी पार्टी द्वारा ये जन सभाएं अब लगातार जारी रहेगी जब तक ये राशि का प्रस्ताव वापस नहीं ले लिया जाता ये स्पष्ट रूप से कहा गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश जावलकर,रमेश भूमरकर,अजय सरनकर,सिराज खान,अनिल पवार,हीराबाई देशमुख,मुमताज खान,संजय खातरकर,दीपक प्रजापति,प्रकाश वाईकर एवं कई नेताओं ने अपने वक्तव्य में क्षेत्रीय मुद्दों पर एवं जन प्रतिनिधियों के क्षेत्र के ज्वलंत विषयों पर उदासीन व्यवहार पर अपने विचार व्यक्त किए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31