नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई


WhatsApp Icon

20/09/2025 11:51 PM Total Views: 425227

बैतूल। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बैतूल जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में शनिवार को कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धार्मिक त्योहारों में किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से कानून व्यवस्था का गंभीरता से पालन करने की अपील की और कहा कि उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दुर्गा पंडालों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने नवदुर्गा उत्सव 2025 के मद्देनजर दुर्गा पंडाल समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि:

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

• दुर्गा पंडालों को बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए बनाया जाए, जो बिजली के तारों के नीचे न हों।

• दुर्गा पंडाल में बिजली के तार उच्च गुणवत्ता के हों, जिससे इलेक्ट्रिक करंट की संभावना न रहे।

• अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए फायर एक्सटिंग्विशर एवं पानी का ड्रम आवश्यक रूप से रखें।

• बड़े दुर्गा पंडालों, जागरण कार्यक्रमों, गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाए।

• प्रसाद वितरण की व्यवस्था ऐसी रहे जिससे किसी प्रकार की आमजनों को असुविधा न हो।

• भंडारा स्थल पर डस्टबिन की व्यवस्था कर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

• रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहे और रोशनी की समस्या पर त्वरित निराकरण किया जाए।

• प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और कार्यक्रमों के सफल आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

• कानून व्यवस्था मजबूत रहे और कानून व्यवस्था के विरुद्ध कोई भी कार्य न हो, इसका ध्यान रखें।

• दुर्गा पंडाल समिति के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबरों की सूची थाने में प्रदान कर रात्रि में कम से कम दो सदस्यों को सुरक्षा की दृष्टि से दुर्गा पंडाल में तैनात किए जाने के निर्देश दिए।

विसर्जन स्थलों पर समुचित व्यवस्था के निर्देश

कलेक्टर सूर्यवंशी ने विसर्जन की व्यवस्थाओं के बारे में नगर पालिका से जानकारी ली और विसर्जन के सभी स्थलों (करबला, कोसमी, फिल्टर प्लांट इत्यादि) पर विसर्जन कुंड की व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से शासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही प्रतिमा का विसर्जन करने का अनुरोध किया। नगर पालिका को भी विसर्जन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान

कलेक्टर ने प्रगतिरत मार्गों पर शोल्डर्स को ठीक कराने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने मार्गों पर दुकानों की सामग्री न रखने का भी सख्ती से पालन कराने के लिए कहा और ऐसा करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी।

संवाद और समन्वय बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने कहा कि पुलिस लोगों के साथ संवाद के लिए हमेशा तत्पर है और संवादहीनता की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने आपसी समन्वय से त्योहारों का सफल संचालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष जोर दिया कि 70 डेसिबल से अधिक पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न हो और नियमों का उल्लंघन करने पर ध्वनि यंत्रों को जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने चल समारोह में समय का विशेष ध्यान रखने और विसर्जन के दौरान घातक हथियारों का प्रदर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए। डांडिया संचालित करने वाली संस्थाओं को अपने कर्मचारियों और सदस्यों की सूची सभी थानों में देने के लिए कहा गया।

एसडीएम अभिजीत सिंह ने बताया कि सभी आयोजक निर्धारित बिंदुओं पर एसडीएम कार्यालय से अनिवार्य रूप से अनुमति लें और डीजे निर्धारित मानक ध्वनि से अधिक पर न बजाएं।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, अपर कलेक्टर वंदना जाट, एसडीएम अभिजीत सिंह, एसडीओपी सुनील लाटा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और शांति समिति के सदस्य और आयोजक उपस्थित रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930