नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
विस्थापन के नोटिस से आक्रोशित झुग्गीवासी, कांग्रेस ने घेरा पावर जनरेटिंग कंपनी का कार्यालय, उचित विस्थापन की मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

विस्थापन के नोटिस से आक्रोशित झुग्गीवासी, कांग्रेस ने घेरा पावर जनरेटिंग कंपनी का कार्यालय, उचित विस्थापन की मांग


WhatsApp Icon

12/09/2025 7:07 PM Total Views: 460598

सारणी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (म.प्र.पा.ज.कं.लि.) सारणी द्वारा वार्ड क्रमांक 11, 12 और 13 के निवासियों को वार्ड से हटाने के लिए नोटिस जारी करने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। नोटिस में वार्डवासियों को जगह खाली कर अपनी व्यवस्था करने की सलाह दी गई थी, जिससे आक्रोशित होकर वार्ड वासियों ने सैकड़ो की तादाद में इकट्ठे होकर कांग्रेस के नेतृत्व में शुक्रवार को मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया और इन नागरिकों को उचित विस्थापन करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सारणी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में सारणी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11, 12 और 13 के झुग्गीवासियों नागरिकों के स्थाई विस्थापन के समर्थन में बिंदुओं के आधार पर यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

40-45 सालों से रह रहे हैं नागरिक

गौरतलब है कि म.प्र.पा. जं. कं. लि. सारणी द्वारा वार्ड क्रमांक 11, 12 और 13 के झुग्गीवासियों नागरिकों को अपने आवास 15 दिनों में हटाने का नोटिस दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि ये सभी नागरिक लगभग 40-45 वर्षों से उक्त स्थानों पर झोपड़ियों में निवास कर रहे हैं। ये सभी लोग अत्यंत गरीब परिवारों से हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पावर प्लांट से जुड़े हैं नागरिक

कांग्रेस ने कहा कि ये सभी लोग पावर प्लांट संयंत्र से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए आपके अपने परिवार के लोग ही हैं, जो वर्तमान में भी सेवा कर रहे हैं। इससे पहले भी जब 10, 11 नंबर यूनिट हेतु बस स्टैंड, घोड़ा मोहल्ला एवं अन्य जगह की आवश्यकता हुई तो वहां के निवासियों को विजय नगर के रूप में जगह प्रदान कर विस्थापित किया गया, जहां वे लोग अपने आशियाने बनाकर रह रहे हैं। जबकि उक्त वार्डों के समस्त झुग्गीवासी नागरिक भूमिहीन मजदूर और गरीब परिवार के लोग हैं।

बिजली, पानी और विकास कार्य भी उपलब्ध

कांग्रेस ने यह भी कहा कि उक्त वार्ड वासियों को विद्युत वितरण विभाग द्वारा बिजली मीटर दिया गया है, पानी नल कनेक्शन दिए गए हैं और शासन द्वारा निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

मानवीय आधार पर विस्थापन की मांग

इसलिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि झुग्गीवासियों को स्थाई सारणी क्षेत्र में ही मानवीय आधार पर गंभीर विचार मंथन कर विस्थापित करने की शीघ्र व्यवस्था की जाए, जिससे उक्त नागरिक गण खुले आसमान में रहने की प्रताड़ना से बच सकें और उक्त अवधि तक जब तक विस्थापन नहीं हो जाता, इन्हें पूर्व के स्थान पर रहने हेतु किसी भी प्रकार से प्रताड़ित न किया जाए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य अभियंता से निवेदन कर कहा गया है कि शासन एवं कंपनी स्तर पर प्रयास कर इन रहवासियों को विस्थापन हेतु जगह मुहैया करवाने का प्रयास करें, जिससे वे अपना और अपने परिवार के सदस्यों के साथ रह सकें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31