नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ब्यावरा से ISIS आतंकी कामरान कुरैशी गिरफ्तार, देश में बड़े हमले की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ब्यावरा से ISIS आतंकी कामरान कुरैशी गिरफ्तार, देश में बड़े हमले की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई


WhatsApp Icon

11/09/2025 4:06 PM Total Views: 416241

राजगढ़/दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से इस्लामिक स्टेट्स ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम कामरान कुरैशी बताया गया है। इस गिरफ्तारी से देश में आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम बुधवार को ब्यावरा आई थी। यहां शहीद कॉलोनी में रहने वाले कामरान कुरैशी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस को बताया कि यह मामला आर्म्स एक्ट से जुड़ा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ISIS मॉड्यूल का खुलासा, 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS मॉड्यूल का खुलासा किया है। इस मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 5 संदिग्धों में से दो दिल्ली, एक ब्यावरा जबकि एक-एक तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से है। रांची के एक लॉज से ग्रुप का हेड अशरफ दानिश और दिल्ली से आफताब, सूफियान को गिरफ्तार किया गया है।

आतंकी ठिकाने से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

अशरफ दानिश भारत से टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। रांची में उसके ठिकाने से एक देसी पिस्टल, कारतूस, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर जैसे रसायन, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, स्ट्रिप वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश मिला है।

आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। वहां से भी हथियार और IED बनाने का समान बरामद मिला है। सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे।

भारत में बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे आतंकी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध भारत में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें अपने नेटवर्क में भर्ती करने के लिए करते थे।

टेरर ग्रुप सांप्रदायिक नफरत फैलाने और धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने के मकसद से कई ऑनलाइन ग्रुप भी चलाता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी केस में अगस्त 2024 में रांची से डॉ. इश्तियाक को पकड़ा था।

अब रांची से ही दानिश भी पकड़ा गया है। यह वांटेड क्रिमिनल है और उस केस में फरार भी चल रहा था। पिछले साल टेरर मॉड्यूल में हरियाणा में ट्रेनिंग देने वाले का नाम भी आया था। दिल्ली पुलिस ने 6 से 7 संदिग्धों को हरियाणा से भी गिरफ्तार किया था।

खालिस्तानी आतंकी भी गिरफ्तार

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने इंदौर से खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य को पकड़ा है। उस पर पंजाब के एक थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब से भागकर वह पहले गुजरात पहुंचा। इसके बाद इंदौर में क्रेन ऑपरेटर बनकर छिपा था।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031