नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी: सारणी की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी: सारणी की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

23/06/2025 11:38 PM Total Views: 489540

बैतूल। सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसकर एक नाबालिग लड़की के साथ हुए घिनौने अपराध ने बैतूल जिले को झकझोर दिया है। सारणी थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय लड़की इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद अपहरण और दुष्कर्म का शिकार हुई। पुलिस ने आरोपी रमन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 8 जून को सामने आया, जब नाबालिग लड़की जन्मदिन की पार्टी में जाने के बहाने घर से निकली और रात तक वापस नहीं लौटी। उस समय लड़की के माता-पिता मजदूरी के लिए भोपाल गए हुए थे और उन्होंने अपनी बेटी को दादी और बुआ के पास छोड़ा था। परिवार ने दो दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो माता-पिता को सूचना दी गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

10 जून को सारणी थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की रमन चौहान नाम के एक लड़के के साथ थी। रविवार को पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और उसके बाद उनमें दोस्ती हो गई थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस के अनुसार, रमन चौहान ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने रमन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अजाक पुलिस की डीएसपी शिखा भलावी मामले की जांच कर रही हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031