नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी : श्रमिक संपर्क अभियान: भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूरे, नई सदस्यता का आयोजन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी : श्रमिक संपर्क अभियान: भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूरे, नई सदस्यता का आयोजन


WhatsApp Icon

03/12/2024 5:49 PM Total Views: 489737

सारनी। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नगर पालिका सारणी द्वारा मंगलवार को श्रमिक संपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में सतत भ्रमण कर श्रमिकों से संपर्क किया गया और नई सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बीएमएस के जिला अध्यक्ष के के भावसार, जीवन बोहित, संदीप डोंगरे, अमित नकवाल, मिथुन नकवाल, बबलू, कीर्ति नायक, संतोष, कलाचंद सिंदूर, तुला बाई, मालती बाई, पारो बाई, बनीता बाई, सुब्रकेशी, सुआ देवी समेत अन्य साथी उपस्थित रहे। नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने इस महत्वपूर्ण सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जिला अध्यक्ष के के भावसार ने श्रमिकों को बीएमएस के इतिहास, मजदूर हितों में किए गए कार्यों और वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने कर्मचारी परिवारों की कुशलक्षेम भी पूछी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अभियान के तहत आगे की योजनाओं की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर को पाथाखेड़ा और 5 दिसंबर को शोभापुर क्षेत्र में नगर पालिका एवं अन्य विभाग के श्रमिकों से संपर्क किया जाएगा। बीएमएस के अन्य अनुषंगी संगठनों और वार्ड स्तर की समितियों द्वारा श्रमिकों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031