नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
VIDEO: सारनी में तेंदुए कि सक्रियता: जनता में फैल रहा है भय का माहौल! महिलाओं ने की सुरक्षा की मांग  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

VIDEO: सारनी में तेंदुए कि सक्रियता: जनता में फैल रहा है भय का माहौल! महिलाओं ने की सुरक्षा की मांग 


WhatsApp Icon

25/11/2024 6:47 PM Total Views: 416275

सारनी। वार्ड 13 और 23 में खौफ: नगर पालिका परिषद सारणी के वार्ड क्रमांक 13 और 23 में तेंदुए के देखे जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग अब शाम होते

ही घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। खासकर, वार्ड 23 की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले मजदूरों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

महिला मजदूरों की चिंता: 

राधा नाम की महिला ने बताया कि रविवार की शाम उसने तेंदुए को झंझरियों में बैठा देखा, जिससे वह घबराकर भाग गई। अन्य महिलाएं, जैसे मीना पंडाग्रे और यशोदा, भी इस खौफनाक अनुभव का जिक्र कर रही हैं। वार्ड क्रमांक 23 की औरतें रोज शाम को काम करने के बाद घर लौटने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

फॉरेस्ट विभाग की सक्रियता: 

खबर लगते ही फॉरेस्ट विभाग के डिप्टी रेंजर मौके पर पहुंचे और समस्याओं को सुनकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा में निगरानी के लिए गस्त बढ़ाई जाएगी।

सुरक्षा उपायों की मांग: 

पार्षद अनीता बेलवंशी ने इस मामले पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि रोड के साइड में लगी झाड़ियों को कटवाने और सड़क पर लाइट व्यवस्था को सुचारू करने की आवश्यकता है। इसके अलावा, सुरक्षा गस्त में दो और कर्मचारियों को जोड़ा जाना चाहिए।

उच्च अधिकारियों से अपील: 

महिलाओं ने फॉरेस्ट विभाग के आलाधिकारियों से गस्त बढ़ाने की मांग की है। हालाँकि, अब तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लोग चिंतित हैं कि आगे क्या होगा।

जनता की सुरक्षा प्राथमिकता:

स्थानीय महिलाएं जनहानि की संभावना को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने का आग्रह कर रही हैं। क्या फॉरेस्ट विभाग इस समस्या का समाधान कर पाएगा? इससे पहले की स्थिति गंभीर होकर जन जीवन को प्रभावित करे, आवश्यक कदम उठाना बहुत जरूरी है।

इनका कहना है:-

वार्ड क्रमांक 23 फॉरेस्ट से सटा हुआ है जहां पर तेंदुए की झलक पाए जाने की जानकारी मिली है वन विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर सर्चिंग की जा रही है। वन विभाग द्वारा मुनैदी भी की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह रात में अकेले ना निकले सभी झुंड में रहे। और किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर वन विभाग को सूचित करें।

सूर्णेन्दु नायक, उत्त.वन.परि. अधिकारी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031