नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
प्रधानमंत्री आवास (शहरी) आवंटन एवं ऋण शिविर 22 नवंबर को – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) आवंटन एवं ऋण शिविर 22 नवंबर को


WhatsApp Icon

20/11/2024 11:16 PM Total Views: 386583

सारनी। प्रधानमंत्री आवस योजना (शहरी) के तहत पंजीकृत हितग्राहियों को आवास आवंटन हेतु शिविर का आयोजन शुक्रवार 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे से नगर पालिका कार्यालय में किया गया है। शिविर के दौरान ऋण संबंधी कार्यवाही भी की जाएगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवासों का आवंटन किया जाना है। इस हेतु उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नवीन हितग्राहियों को आवासों का आवंटन किया जाएगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

वहीं ऐसे पूर्व पंजीकृत हितग्राही जिन्होंने अंशदान की राशि जमा नहीं की है उन्हें शिविर में उपस्थित बैंकों के माध्यम से ऋण दिलाने संबंधित कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। शिविर में नवीन एवं पूर्व पंजीकृत हितग्राही ऋण प्राप्ति संबंधित कार्यवाही कर सकते हैं। शिविर के दौरान नवीन आवासों के पंजीयन भी किए जाएंगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930