नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: भाजपा नेता रविन्द्र देशमुख की आत्महत्या का मामला: 26 दिन बाद भी आरोपी फरार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: भाजपा नेता रविन्द्र देशमुख की आत्महत्या का मामला: 26 दिन बाद भी आरोपी फरार!


WhatsApp Icon

01/11/2024 8:28 AM Total Views: 472225

बैतूल/सारनी। भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय रविन्द्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में आज 26 दिन हो गए हैं, लेकिन प्रमुख आरोपी रंजित सिंह, प्रकाश शिवहरे और अन्य दो अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। यह स्थिति न केवल समाज के लिए, बल्कि भाजपा के संगठन के लिए भी चिंताजनक है। क्या ये नेता वास्तव में समाज के प्रति जिम्मेदार हैं या सिर्फ आदतन अपराधी?

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मामले में जो भी आरोप लगाए हैं, वे अब तक सत्यों पर आधारित साबित हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वर्गीय रविन्द्र देशमुख को अपने ही पार्टी के नेताओं द्वारा मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

भाजपा द्वारा मामले की उचित जांच में सहयोग न करने और आरोपित नेताओं के फरार होने की घटना निंदनीय है। यह संघटन’ के अनुशासन की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी के लिए एक गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। ऐसे में, 26 दिन बाद भी यदि पार्टी इन आरोपियों को अपनी प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित नहीं करती है, तो यह अपराध को बढ़ावा देने के समकक्ष है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हालात ये हैं कि समाज अब इस घटना के प्रति अपनी आंखें मूंद नहीं सकता। पार्टी को चाहिए कि आगे आकर सजगता से इस मुद्दे का समाधान करे और रविन्द्र देशमुख और उनके परिवार को न्याय दिलाने में अपना योगदान दे। जनता अब यह देखना चाहती है कि क्या भाजपा केवल राजनीतिक हितों की रक्षा कर रही है या सच में न्याय की ओर अग्रसर है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930