नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: DRM ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गुड्स शेड को शहर से बाहर करने की योजना – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: DRM ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गुड्स शेड को शहर से बाहर करने की योजना


WhatsApp Icon

26/10/2024 6:47 PM Total Views: 416420

बैतूल। मध्य रेल नागपुर के डीआरएम मनीष अग्रवाल और सीनियर डीसीएम अमन मित्तल ने शुक्रवार को बैतूल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैतूल के गुड्स शेड को शहर से बाहर करने की योजना बनाई है और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 2025 के मार्च तक बैतूल स्टेशन के कायाकल्प का भरोसा दिया।

डीआरएम विशेष ट्रेन से आमला रेलवे स्टेशन पहुंचे, हालांकि यहाँ उन्होंने कोई निरीक्षण नहीं किया। आमला से ट्रेन बदलकर जब वे बैतूल पहुंचे, तो उन्होंने पहले गुड्स शेड का निरीक्षण किया। इसके बाद, माचना ब्रिज तक जाकर पटरियों के प्वाइंट्स का भी निरीक्षण किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैतूल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद, डीआरएम ने यात्री सुविधाओं और प्रबंधकीय कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर दो कैंटीन की जांच की, बोर्डों की स्थिति देखी, और एसएस तथा डिप्टी एसएस कक्ष का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था और खाद्य गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए, उन्होंने गुड्स शेड के शहर के बीच स्थित होने के कारण होने वाली असुविधाओं का जिक्र किया और इसके शीघ्र स्थानांतरण की बात कही। गुड्स शेड को मरामझिरी की ओर शिफ्ट करने के प्रयास जारी हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

डीआरएम ने तीसरी लाइन के निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया, जबकि अमृत भारत स्टेशन के निर्माण में हो रही देरी का कारण ड्राइंग और डिजाइन के बार-बार बदलने को बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मार्च 2025 तक स्टेशन का रेनोवेशन कार्य पूरा हो जाएगा।

बैतूल के इस दौरे के बाद, डीआरएम मनीष अग्रवाल कुकरू खामला के हिल स्टेशन की ओर रवाना हुए, हालांकि इस संबंध में किसी अधिकारी द्वारा पुष्टि नहीं की गई। निरीक्षण के बाद, उनकी विशेष ट्रेन को रेलवे साइडिंग पर लगा दिया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031