नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: घरेलू विवाद के चलते भाभी ने कराई देवर की हत्या,  महिला फरार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: घरेलू विवाद के चलते भाभी ने कराई देवर की हत्या,  महिला फरार


WhatsApp Icon

22/10/2024 4:08 PM Total Views: 489453

बैतूल। बैतूल जिले में घरेलू विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। छह महीने पहले मिली युवक की अधजली लाश की पहचान हाल ही में की गई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भाभी ने ही दो हजार रुपए की सुपारी देकर अपने देवर का मर्डर करवाया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

यह घटना 27 अप्रैल को मालिया गांव के खेत के पास हुई, जहां युवक की अधजली लाश मिली थी। शव की शिनाख्त मुश्किल हो गई थी क्योंकि उसका चेहरा बुरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में मामला दर्ज किया था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

डीएनए से हुई पहचान

पुलिस ने शव की पहचान के लिए गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले और परिवार से संपर्क किया। गाडागोहान गांव के शंकर दाहीकर नामक युवक की 25 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज थी। हालांकि, परिवार ने पहचानने से इंकार कर दिया। लेकिन, डीएनए टेस्ट के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अधजली लाश शंकर की ही है।

पुलिस जांच में खुलासा

जांच में पता चला कि शंकर और उसकी भाभी मनीता के बीच अक्सर विवाद होता था। मनीता ने अपने भाई संदीप दाहीकर को शंकर की हत्या के लिए उकसाया और दो हजार रुपए की सुपारी दी। 25 अप्रैल को संदीप और उसके साथी नीलेश चौहान ने शंकर को शादी में बुलाकर शराब पीने के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया। बाद में, आरोपियों ने शंकर का बेल्ट से गला घोंटा और शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी और फरार महिला

घटना के बाद दोनों आरोपी संदीप और नीलेश महाराष्ट्र भाग गए थे, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि मनीता इस पूरी साजिश की मास्टर माइंड थी। मनीता पहले भी अपने ससुरालवालों से विवाद कर चुकी है और वह गुस्सैल स्वभाव की मानी जाती है।

पुलिस अब फरार महिला मनीता की तलाश कर रही है, ताकि इस मर्डर केस में पूरी सच्चाई को उजागर किया जा सके। यह मामला बताते हुए पुलिस ने घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031