नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रविंद्र देशमुख सुसाइड मामले में अजय सोनी का तेज़ बयान, आरोपियों से उठाए सवाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख सुसाइड मामले में अजय सोनी का तेज़ बयान, आरोपियों से उठाए सवाल


WhatsApp Icon

11/10/2024 5:10 PM Total Views: 386673

मृतक रविंद्र के सुसाइड नोट में रंजीत सिंह के जीएसटी चोरी के मामला का भी उल्लेख हुआ

सारनी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल के उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख की चर्चित आत्महत्या के मामले में हलचल तेज़ हो गई है। क्षेत्र में चर्चा जोरो पर है कि रंजीत पार्टी का पुराना खंबा है। पार्टी चाहते हुए भी उसे निष्कासित नहीं कर सकती शौचालय घोटाले से लेकर आईपीएल मैच तक बदनाम हो चुके रंजीत का कुछ नहीं हुआ तो इस मामले में कौन क्या उखड़ेगा। वही आम आदमी पार्टी प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी ने सोशल मीडिया पर एक तीखा बयान जारी करते हुए फरार आरोपियों की कड़ी आलोचना की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने कहा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर बेगुनाही के चार बोल बोलने से न्याया नहीं बदल सकता “खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, अगर तुम बेगुनाह हो तो न्यायालय की शरण से क्यों भाग रहे हो?”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सोनी ने आरोपियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे क्यों पुलिस और फोरेंसिक जांच को साजिश बता रहे हैं। उन्होंने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उचित निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और कहा कि आत्महत्या नोट में सभी शब्दों और आरोपों की गहनता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई होनी चाहिए।

सोनी ने कहा “सोसाइट नोट अभी केवल पुलिस और परिवार के पास है, पत्रकारों से बातचीत के अनुसार हैंडराइटिंग मिसमैच की बात सिर्फ भ्रमित करने के लिए है। यदि आरोपियों को ऐसा लगता है तो न्यायालय इसे अपने विवेक से संज्ञान में लेकर जांच कराएगा ।

सोनी ने यह भी सवाल उठाया कि जब मृतक ने अवैध पिस्टल का उपयोग किया, तो वह इसे कैसे लाया। उन्होंने कहा, “क्या यह बेहूदा वक्तव्य है कि वे घरवालों से कहकर आएंगे कि ‘मैं मरने या किसी को मारने के लिए अवैध पिस्टल लाया हूं’?”

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा FIR दर्ज करना मात्र प्राथमिक कार्यवाही है, और मृतक तथा उनके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए FIR के अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को न्यायालय में पहुंचाना आवश्यक है।

अजय सोनी ने आरोपियों को यह भी सलाह दी कि अगर वे वास्तव में निर्दोष हैं, तो उन्हें कानून की प्रक्रिया का सामना करने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही, सोनी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से प्रश्न किया कि अगर रविंद्र देशमुख को न्याय नहीं मिला, तो उन सैकड़ों नए सदस्यों को भविष्य में पार्टी से कैसे न्याय मिलेगा। उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में सारनी क्षेत्र में चिटफंड के मामलों का भी उल्लेख किया, जिसमें हजारों लोगों को नुकसान हुआ।

सोनी ने अंत में सवाल उठाया कि जब ऐसे अवैध कार्य चल रहे थे, तो भाजपा के नेताओं ने उन्हें रोकने के लिए क्यों कदम नहीं उठाए और अब जब मामला उजागर हो चुका है, तो पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह क्यों खड़े हो गए हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930