नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो – नागेंद्र निगम (भाजपा मंडल अध्यक्ष) – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो – नागेंद्र निगम (भाजपा मंडल अध्यक्ष)


WhatsApp Icon

11/10/2024 2:33 AM Total Views: 489477

मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख की आत्महत्या पर बीजेपी मंडल सारनी में शोक का माहौल, 5 दिन भाजपा कार्यालय बंद

बैतूल/सारनी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल सारनी के उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि मंडल कार्यालय को पांच दिन के लिए बंद रखा जाएगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि रविंद्र देशमुख एक कर्तव्यनिष्ठ एवं विचारशील सक्रिय कार्यकर्ता थे, जिन्होंने हाल ही में अपने सदाचारी के चलते एक हजार से अधिक नवयुवक सदस्यों को पार्टी में जोड़ा था, जिसके चलते उन्हें जिले में सम्मानित किया गया था। उनका योगदान पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था और उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नागेंद्र निगम ने कहा, “इस दुख की घड़ी में, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता रविंद्र देशुख के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”

भाजपा ने 11 अक्टूबर तक मंडल कार्यालय को बंद रखने और स्वर्गीय रविंद्र देशमुख को श्रद्धांजलि देने के बाद पुनः कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही, मंडल अध्यक्ष ने आत्महत्या के मामले की सीआईडी जांच की मांग की है ताकि उन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सके, जिन्होंने रविंद्र को बदनाम और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

इस मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गहरे दुखी हैं और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031