नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
1.41 करोड़ की सड़क… 4 साल में ‘हवा’! सारनी नगर पालिका का भ्रष्टाचार, गड्ढों में तब्दील हुई 11 KM की सड़क – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

1.41 करोड़ की सड़क… 4 साल में ‘हवा’! सारनी नगर पालिका का भ्रष्टाचार, गड्ढों में तब्दील हुई 11 KM की सड़क


WhatsApp Icon

07/10/2026 9:23 PM Total Views: 485110

सारनी। मध्य प्रदेश सरकार ‘मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना’ के तहत शहरों के कायाकल्प का चाहे जितना ढिंढोरा पीट ले, लेकिन सारनी नगर पालिका ने इस योजना को भ्रष्टाचार की गहरी खाई में दफन कर दिया है। हालात यह हैं कि अगर आपको अपनी जान और रीढ़ की हड्डी की जरा भी परवाह है, तो सारनी की इन जानलेवा सड़कों पर संभलकर ही निकलिए। महज 4 साल पहले 1 करोड़ 41 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनी 11 किलोमीटर लंबी सड़क आज पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। अब आलम यह है कि सड़क पर गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों के बीच बची-खुची सड़क तलाशनी पड़ती है।

योजना के नाम पर सिर्फ लीपापोती और लूट-खसोट

नगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के नाम पर चार साल पहले रिन्यूअल कोर्ट के तहत 1.41 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इस भारी-भरकम बजट से 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना था। लेकिन आज बैतूल-सारनी-परासिया रोड और मठारदेव कॉलोनी क्षेत्र में सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है। जब भी बदहाल सड़कों को लेकर जनता का गुस्सा फूटता है, तो नगर पालिका का अमला महज दो ट्रॉली मिट्टी और डस्ट डालकर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश करता है। तस्वीरें खुद गवाही दे रही हैं कि पक्की सड़क बनाने के बजाय ठेकेदारों ने सिर्फ गिट्टी का लेप चिपकाया था, जो वाहनों के गुजरते ही उखड़ गया। अब सारनी की जनता यह सवाल पूछ रही है कि आखिर करोड़ों रुपये का यह भारी-भरकम बजट किसकी जेब में समा गया?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हादसों का अड्डा बने वार्ड 3, बारादरी और शिव मंदिर रोड

नगर पालिका की इस खुली लूट-खसोट का सबसे भयावह मंजर वार्ड क्रमांक 3, बारादरी रोड और शिव मंदिर रोड पर देखने को मिल रहा है। यहां की सड़क पर अनगिनत छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जो बारिश बीत जाने के बाद भी हमेशा पानी से लबालब भरे रहते हैं। इन जलभराव वाले गड्ढों में छिपी मौत का अंदाजा लगाना वाहन चालकों के लिए नामुमकिन साबित हो रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में फिसलकर गिर रहे हैं और गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। राहगीरों का स्पष्ट आरोप है कि अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत ने इस पूरे रास्ते को हादसों का अड्डा बना दिया है। रोज इस खूनी डामर पर चलने वाले दोपहिया चालकों के मन में सिर्फ एक ही खौफ रहता है कि अगला झटका उन्हें अस्पताल पहुंचाएगा या सीधे श्मशान।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मरीजों और स्कूली बच्चों की जान सांसत में

सुबह-सुबह जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस खूनी रास्ते का दंश झेलने को मजबूर है। स्थिति इतनी बदतर है कि इमरजेंसी में किसी गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाना हो, तो एम्बुलेंस खुद इन जानलेवा गड्ढों में फंसकर हादसे का शिकार होने की कगार पर पहुंच जाती है। एक तरफ नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी बंद कमरों में फाइलों के अंदर सड़कों के कायाकल्प का झूठा दावा ठोक रहे हैं, वहीं धरातल पर जनता को सिर्फ धूल, हिचकोले और कमरतोड़ दर्द ही नसीब हो रहा है।

प्रशासन के लिए चेतावनी

अगर समय रहते इस 11 किलोमीटर की बदहाल सड़क की जांच कर दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई और सड़क का नवनिर्माण नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में यहां किसी बड़े और दर्दनाक हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन को नींद से जागकर जनता की जान से खेलना बंद करना होगा।

इनका कहना है :—

  • बारिश में तो सभी सड़कें खराब हो जाती हैं, नगर पालिका में 5 करोड़ रुपये का रोड टेंडर लगा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा, और जिन ठेकेदारों का गारंटी पीरियड बचा है, उनसे काम कराया जाएगा।
 डॉ.योगेश पंडाग्रे, विधायक अमला/सारणी
  • मैं देखता हूँ कि नई रोड का प्रस्ताव बना है या नहीं। यदि प्रस्ताव नहीं होगा, तो जल्द ही प्रस्ताव बनाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और काम शुरू कराया जाएगा।
 नितिन बिजवे, सीएमओ, नगर पालिका परिषद, सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031