नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पाथाखेड़ा और शोभापुर में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फल-फूल रहा अवैध सट्टे का कारोबार, बर्बाद हो रहे घर और युवा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पाथाखेड़ा और शोभापुर में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फल-फूल रहा अवैध सट्टे का कारोबार, बर्बाद हो रहे घर और युवा


WhatsApp Icon

04/10/2026 6:48 PM Total Views: 483877

चौकी से 500 मीटर दूर सट्टे का खुला खेल! क्या पुलिस की मिलीभगत ?

सारनी। सारणी क्षेत्र के पाथाखेड़ा और शोभापुर इलाके में अवैध कारोबारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि खाकी का खौफ पूरी तरह गायब नजर आ रहा है। पाथाखेड़ा चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित एलएफएस स्कूल के पीछे समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में ‘एक के 80’ के अंक वाला सट्टा ऐसा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है, मानो यह कोई रजिस्टर्ड खेल का दफ्तर हो। खुलेआम चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद प्रशासन की खामोशी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

इन प्रमुख स्थानों पर धड़ल्ले से चल रहा है सट्टे का खेल

सट्टेबाजों ने पूरे क्षेत्र में अपना जाल फैला रखा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड नंबर 24 पाथाखेड़ा और सुभाष नगर पाथाखेड़ा, ड्रिलिंग कैंप और लाल झंडा चौक पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी स्टेट बैंक के पास, गायत्री मंदिर के आगे शक्ति नगर और काली माई जैरी चौक जैसी स्थानों पर सट्टे का अवैध संचालन सबसे सक्रिय रूप से हो रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बर्बाद हो रहे घर और अपराध की राह पकड़ते नाबालिग

सट्टे के इस अंक गणित (99 अंक) ने क्षेत्र के कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। हालात यह हैं कि लत के दलदल में फंसे लोगों को अपनी इज्जत तक दांव पर लगानी पड़ रही है। कई मामलों में नाबालिग बच्चों ने घरों के बर्तन और जेवर चुराकर बेच दिए हैं और अब वे मोहल्लों की गलियों खदानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। इसके अलावा, कई नवविवाहित युवाओं का पारिवारिक जीवन भी इस भीषण लत के चलते बर्बाद हो रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement Image

Advertisement Image

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल

क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पुलिस प्रशासन चोरी, लूट और हत्या जैसे गंभीर मामलों का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर प्रेस नोट जारी करने में भले ही अपनी पीठ थपथपा लेती है, लेकिन इस खुलेआम चल रहे नंबर के खेल पर उसकी नजर क्यों नहीं पड़ती? जनता के बीच अब यह चर्चा आम हो चुकी है कि सट्टे के इस अवैध बाजार से हो रही मोटी रकम की उगाही के कारण ही पुलिस इसे जानबूझकर संरक्षण दे रही है या आंखें मूंदे बैठी है।

क्षेत्र की जनता ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से पाथाखेड़ा और शोभापुर के इन चिह्नित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जाए, ताकि युवा पीढ़ी को इस सामाजिक जहर से बचाया जा सके।

इनका कहना है :—

आपके द्वारा जानकारी मिली है कि सुभाष नगर, ड्रिलिंग कैंप, लिटिल फ्लावर स्कूल के पीछे एक झोपड़ी में शोभापुर में एसबीआई के पास एक दुकान में सट्टा लिखने का काम किया जा रहा है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

मनोज उइके, चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031