नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी की वादियों में गूंजा ‘महारानी-5’ का एक्शन, हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज की शूटिंग संपन्न – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी की वादियों में गूंजा ‘महारानी-5’ का एक्शन, हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज की शूटिंग संपन्न


WhatsApp Icon

06/10/2026 12:52 AM Total Views: 484191

सारनी। कांगड़ा फिल्म्स के बैनर तले और प्रसिद्ध निर्देशक सुभाष कपूर व पुनीत प्रकाश के निर्देशन में बन रही सोनी लिव (Sony LIV) की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘महारानी’ के पांचवें सीजन (महारानी-5) की शूटिंग आज सारनी, नर्मदापुरम और तवा क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। डीओपी अनुराग सोलंकी के बेहतरीन कैमरा वर्क के साथ फिल्माई गई इस सीरीज में मुख्य अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हुमा कुरैशी एक बार फिर अपने दमदार राजनीतिक अवतार में नजर आएंगी।

मुंबई से पहुंचा 100 से अधिक लोगों का क्रू

रविवार को इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए निर्माता डिंपल खरबंदा और नरेन कुमार के नेतृत्व में मुंबई से लगभग सैकड़ों लोगों की टीम सारनी पहुंची। उनके साथ श्रीजीत एंटरटेनमेंट के लाइन प्रोड्यूसर श्रीजीत सिंह भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि निर्माता नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा इससे पहले अरशद वारसी व अक्षय कुमार अभिनीत ब्लॉकबस्टर ‘जॉली एलएलबी’ (1 और 2), ऋचा चड्ढा स्टारर ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ जैसी हिट फिल्मों के साथ-साथ नेशनल अवार्ड विनिंग मराठी फिल्म ‘चुंबक’ का भी निर्माण कर चुके हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सारनी की इन लोकेशन पर हुआ फिल्मांकन

बिहार के राजनीतिक ड्रामा पर आधारित इस सीरीज के पिछले चार सीजन दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किए गए हैं। ‘महारानी’ के लिए हुमा कुरैशी को लगातार दो सीजन में ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। इस सफलता के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सीजन-5 की रेकी के लिए टीम ने इस वर्ष मध्य प्रदेश का रुख किया था। भोपाल, नर्मदापुरम और चंदेरी जैसे शहरों के भ्रमण के बाद टीम ने सारनी की ऐतिहासिक कोल माइंस, सतपुड़ा डैम, छठ घाट, फिल्टर प्लांट और दमुआ रोड जैसी शानदार और वास्तविक लोकेशंस को शूटिंग के लिए चुना।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement Image

Advertisement Image

स्थानीय कलाकारों ने भी दिखाया अभिनय का दम 

इस शूटिंग की सबसे खास बात यह रही कि इसमें मायानगरी के सितारों के साथ-साथ सारनी के स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिला। क्षेत्र के जाने-माने स्थानीय अभिनेता जी.सी. चौरे ने सीरीज में एक बार फिर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ज्ञात हो कि उन्होंने इस सीरीज के पहले सीजन में भी एक आईपीएस (IPS) अधिकारी का दमदार किरदार निभाया था। उनके साथ-साथ स्थानीय संस्था ‘सतपुड़ा के सिंगर्स म्यूजिक एंड फिल्म्स क्लब’ के अन्य कलाकारों ने भी अपने बेहतरीन अभिनय से सीरीज में रंग जमाया और राष्ट्रीय स्तर पर सारनी का नाम रोशन किया है।

इस वृहद् शूटिंग प्रोजेक्ट के सारनी में संपन्न होने से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिला है, बल्कि भविष्य में भी मध्य प्रदेश के इस खूबसूरत क्षेत्र में फिल्म पर्यटन (Film Tourism) की संभावनाएं और अधिक प्रबल हो गई हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031