नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बाढ़ से बिगड़े हालात पर CM यादव सख्त: हर प्रभावित तक पहुंचेगी राहत, राहत व मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बाढ़ से बिगड़े हालात पर CM यादव सख्त: हर प्रभावित तक पहुंचेगी राहत, राहत व मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश


WhatsApp Icon

24/08/2026 11:13 PM Total Views: 458585

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की शाम दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर रीवा-शहडोल संभाग में अतिवृष्टि और राहत कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर अच्छी तरह से संचालित किये जायें। बाढ़ से प्रभावित सभी गाँव और नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में विशेष चिकित्सा शिविर लगाये जाये। यदि लोगों का खाने पीने का सामान, घर इत्यादि नष्ट हो गए हों उन्हें तत्काल आरबीसी 64 के तहत सहायता उपलब्ध कराएं। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि सरकार सभी बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। हम जान-माल-मवेशी सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। राहत एवं बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जहां अभी भी बाढ़ का पानी है, वहां राहत कैंप अच्छी तरह से संचालित किए जाएं। राहत कैंपों में समुचित मात्रा में खाद्य सामग्री, पीने के पानी एवं चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करें। शिविरों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जहां बाढ़ का पानी उतर गया है, वहां शासकीय अमले को भेजें, लोगों को खाने-पीने की किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीने के पानी की शुद्धता के लिए सभी जल स्रोतों एवं हैंडपंपों में ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि से क्लोरिनेशन कराएं। ऐसे सभी गांव में और नगरीय क्षेत्र के वार्डों में जहां बाढ़ का प्रकोप रहा है, वहां विशेष चिकित्सा एवं उपचार शिविर आयोजित करें। बुखार एवं सर्दी जुकाम के मरीज को भी गंभीरता से लिया जाए। जिन गांवों में अति वर्षा से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई हो, उसे तत्काल बहाल करें। पशु चिकित्सा विभाग को भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जानवरों के इलाज के लिए भेजें और यदि पशुओं की मृत्यु हुई हो, तो उनका पूरे वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किया जाए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

साफ-सफाई का विशेष अभियान प्रारंभ करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिये कि गौशालाओं इत्यादि में पशुओं के खाने-पीने एवं चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। यदि फसल क्षति की सूचना हो, तो वहां तत्काल सर्वे कराएं। यदि बुवाई वगैरह प्रारंभिक अवस्था में हो, तो उसके नष्ट होने पर किसानों को बीज इत्यादि की व्यवस्था की जाए। राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके पदस्थापना कार्यस्थल/फील्ड में रहना सुनिश्चित कराया जाए। इनके दल बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में भेजें। सभी नगरीय निकायों और गांव में साफ-सफाई का एक विशेष अभियान तत्काल प्रारंभ करें, ताकि किसी भी तरह की बीमारी न फैले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे स्थानीय परिस्थितियों पर भी सतत् निगरानी रखें और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करें। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न रखें। जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, सजगता एवं तत्परता के साथ सभी प्रभावितों की हर संभव सहायता करे।

बैठक में विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड, आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह, रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेन्द्र सिंह, आईजी श्री गौरव राजपूत, डीआईजी श्री हेमंत सिंह चौहान, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी डॉ. गुरूकरण सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री अक्षत जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा में गुलाब नगर क्षेत्र में जल भराव का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि पूरी संवेदना के साथ जिन प्रभावितों का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा उपलब्ध करायें। प्रशासन ने प्राकृतिक चुनौती का तत्परता से सामना किया। आगामी 24 से 27 अगस्त 2026 के बीच जिन जिलों में वर्षा चक्र सक्रिय होने की संभावना है, वहां सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सा संबंधी प्रबंध सावधानी से किये जायें। आने वाले समय में कहीं भी अतिवर्षा की स्थिति बनती है तो त्वरित कार्रवाई की जाये।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31