नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आजादी के 80वें पर्व पर नन्हे मुन्ने हाथों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लिया संकल्प – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आजादी के 80वें पर्व पर नन्हे मुन्ने हाथों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लिया संकल्प


WhatsApp Icon

16/08/2026 8:58 AM Total Views: 489765

सारणी। जहां पूरा देश 80 वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं सारणी के वार्ड नंबर -2 राधाकृष्णन वार्ड स्थित नवनिर्मित नगर पालिका झूला पार्क में एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। वार्ड के उत्साही युवाओं और बच्चों ने आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पार्क परिसर में फूल और छायादार पौधारोपण किया।

स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम के तुरंत बाद वार्ड के बच्चों और युवाओं की टोली झूला पार्क में एकत्रित हुई। उन्होंने हाथों राष्ट्रीय ध्वज और पौधे और कुदाल लिए इन नन्हे-मुन्ने बच्चों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। बच्चों का यह उत्साह देखकर आसपास के रहवासी भी इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया में गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

वार्ड के जोज़फ इंग्ले, हेमंत सरणकर, सोनू नागले का कहना है कि वास्तविक आजादी तभी सार्थक होगी जब हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा पर्यावरण सौंप सकेंगे। इसी सोच के साथ नवस्थापित झूला पार्क को हरा-भरा बनाने और क्षेत्र में हरियाली का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बच्चों ने खुद गड्ढे खोदकर छायादार और फलदार पौधे लगाए। युवाओं ने पौधों को ट्री-गार्ड से सुरक्षित करने और रोज़ पानी देने की जिम्मेदारी ली। यही वार्ड के युवा समाजसेवी सुरेश तायडे हे बताए कि हमे आने वाली पीढी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। आजादी के उत्सव के बीच युवाओं ओर बच्चों का उत्सवर्धन की इस हरित पहल की पूरे वार्ड में सराहना हो रही है।

सारणी के वार्ड नंबर दो के युवाओं और बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किया गया यह पौधा रोपण अभियान पूरे शहर के लिए प्रेरणा बन गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031