नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी नगर पालिका का ‘अदृश्य’ जलकर शिविर: बैनर के सहारे वसूली, बारिश में भटकते रहे कर्मचारी और उपभोक्ता – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी नगर पालिका का ‘अदृश्य’ जलकर शिविर: बैनर के सहारे वसूली, बारिश में भटकते रहे कर्मचारी और उपभोक्ता


WhatsApp Icon

07/08/2026 6:10 PM Total Views: 450037

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारणी। नगर पालिका परिषद सारणी द्वारा आयोजित नल कनेक्शन एवं जल कर संग्रहण शिविर घोर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। 27 जुलाई 2026 से शुरू हुए इस शिविर में कागजों पर तो कर वसूली का काम हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत में यह शिविर आम जनता और नपा कर्मचारियों, दोनों के लिए परेशानी का सबब और एक मजाक बनकर रह गया। बिना टेंट और बुनियादी सुविधाओं के केवल एक बैनर टांगकर शुरू किए गए इस शिविर में उपभोक्ताओं को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।

अव्यवस्था के बीच वसूली के आंकड़े

नगर पालिका ने वार्ड क्रमांक 1, 2, 4 से 9 तक, तथा 11, 12 और 14 में यह अभियान 27 जुलाई 2026 से शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल वसूली 3,17,600 रुपये लगभग 315 कनेक्शन को फाइल किया गया। हालांकि, इस क्षेत्र के जानकारों का स्पष्ट रूप से मानना है कि यदि नगर पालिका ने व्यवस्थित तरीके से टेंट लगाकर और एक निश्चित स्थान निर्धारित कर यह शिविर लगाया होता, तो राजस्व का यह आंकड़ा कहीं अधिक हो सकता था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बारिश में कर्मचारियों की भारी फजीहत

नगर पालिका प्रशासन ने शिविर लगाने का फरमान तो जारी कर दिया और कर्मचारियों को आदेश थमा दिए, लेकिन उन्हें बारिश से बचाने और बैठाने की व्यवस्था करना ही भूल गई। मानसून के इस मौसम में जब बारिश हुई, तो शिविर में तैनात कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिना किसी शेड या टेंट के, नपा कर्मचारी अपनी ई-मशीनों, रसीद कट्टों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पानी से बचाने के लिए कभी पेड़ों के नीचे छिपते नजर आए तो कभी आसपास की दुकानों में शरण लेते रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

‘शिविर है किधर?’ – उपभोक्ता रहे परेशान

अव्यवस्था का आलम यह था कि ईमानदारी से अपना जलकर जमा करने पहुंचे कई उपभोक्ताओं को शिविर स्थल और कर्मचारी ही नहीं मिले। चारों तरफ सिर्फ बैनर ही टंगे हुए थे, लेकिन रसीद काटने वाले कर्मचारी बारिश के कारण इधर-उधर भाग रहे थे। कई उपभोक्ताओं ने नपा की व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, “शिविर है किधर? हमें तो सिर्फ बैनर ही दिखाई दे रहे हैं।” लोग अपना पैसा जमा करने के लिए रसीद काटने वालों को खोजते रहे, जिससे भारी असंतोष और भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

एक असफल योजना

सारणी नगर पालिका का यह नल कनेक्शन और जल कर संग्रहण अभियान बिना किसी ठोस कार्ययोजना और तैयारियों के शुरू किया गया। यह शिविर न केवल कर्मचारियों के लिए मुसीबत साबित हुआ, बल्कि कर दाताओं के लिए भी एक पहेली बन गया। राजस्व में वृद्धि के लिए यह नितांत आवश्यक है कि भविष्य में इस तरह के शिविरों के लिए टेंट और बैठने के पुख्ता इंतजामात किए जाएं, ताकि न तो सरकारी मशीनरी को नुकसान पहुंचे और न ही आम जनता को भटकना पड़े।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31