नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
दहेज के लालच ने ली मां की जान: गर्भवती बेटी की प्रताड़ना और दामाद की क्रूरता से तंग आकर फांसी पर झूल गई महिला – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

दहेज के लालच ने ली मां की जान: गर्भवती बेटी की प्रताड़ना और दामाद की क्रूरता से तंग आकर फांसी पर झूल गई महिला


WhatsApp Icon

23/07/2026 9:20 AM Total Views: 489756

सुसाइड नोट और व्हाट्सएप चैट्स से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पति, सास, ससुर और नंदोई गिरफ्तार

चोपना। समाज के माथे पर कलंक बन चुकी दहेज प्रथा ने एक बार फिर एक परिवार को उजाड़ दिया है। अपनी 4 माह की गर्भवती बेटी की शारीरिक-मानसिक पीड़ा और दामाद की अमानवीय शर्तों से टूट चुकी एक 40 वर्षीय मां ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बैतूल जिले की चोपना पुलिस ने इस हृदयविदारक मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए, सुसाइड नोट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी दामाद सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम झोली-01 में 15 जुलाई 2026 की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पंचायत भवन परिसर स्थित आँवले के पेड़ पर 40 वर्षीय अर्चना (पति त्रिनाथ सरकार) का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जब इस मामले की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच शुरू की, तो इसके पीछे की कहानी बेहद खौफनाक निकली।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जांच में सामने आया कि मृतिका अर्चना की बेटी दीक्षा का विवाह 5 दिसंबर 2025 को ग्राम पहाड़पुर निवासी वासुदेव बछाड़ के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही दीक्षा के ससुराल वाले दहेज में एक कार और 3 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर दीक्षा (जो 4 माह की गर्भवती है) के साथ मारपीट की जाने लगी। आरोपियों ने केवल दीक्षा को ही नहीं, बल्कि उसकी मां (मृतिका अर्चना) और परिवार को भी जान से मारने की धमकियां दीं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

डिजिटल साक्ष्यों ने खोली आरोपियों की पोल

इस मामले में मृतिका के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें बेटी के ससुराल वालों की प्रताड़ना का स्पष्ट उल्लेख था। लेकिन पुलिस के हाथ जो डिजिटल साक्ष्य लगे, उन्होंने आरोपियों की क्रूर मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया। आरोपी पति वासुदेव ने व्हाट्सएप पर अपनी पत्नी दीक्षा को मेसेज कर अत्यंत अपमानजनक शर्त रखी थी कि वह “अपनी मां के मुंह पर थूककर और चांटा मारकर उसे वीडियो भेजे।” इन्हीं अमानवीय प्रताड़नाओं और धमकियों से हताश होकर अर्चना ने अपनी जान दे दी।

चोपना थाना पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर त्वरित दबिश दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 0097/2026 के तहत BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 85 (क्रूरता), 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर आज 22 जुलाई 2026 को चारों नामजद आरोपियों वासुदेव बछाड़ (पति), उम्र 28 वर्ष, सचिन बछाड़ (ससुर), उम्र 58 वर्ष, कविता बछाड़ (सास), उम्र 45 वर्ष, विपुल बैरागी (नंदोई), उम्र 34 वर्ष (सभी आरोपी ग्राम पहाड़पुर और झोली-01, थाना चोपना के निवासी हैं।) को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031