नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
घोड़ाडोंगरी-सारणी मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ऑटो और बाइक की टक्कर में जमखोदार निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, ऑटो चालक गंभीर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

घोड़ाडोंगरी-सारणी मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ऑटो और बाइक की टक्कर में जमखोदार निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, ऑटो चालक गंभीर


WhatsApp Icon

11/07/2026 7:17 PM Total Views: 489872

सारणी। घोड़ाडोंगरी-सारणी मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सुखढाना और चोरपांढरा के बीच दोपहर करीब 12:15 बजे एक लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटनास्थल पर मंजर देखकर हर किसी का दिल दहल गया।

बाजार का सामान लेकर जा रहा था लोडिंग ऑटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारणी के गजानन वार्ड क्रमांक 6 निवासी दयालु साहू (उम्र 50 वर्ष) अपने लोडिंग ऑटो (क्रमांक MP 48 ZF 3108) में बाजार का सामान लादकर सारणी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सारणी की दिशा से जा रही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 48 MJ 9722) की ऑटो से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पैर पूरी तरह क्षत-विक्षत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर लोडिंग ऑटो पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलटते हुए ऑटो का भारी हिस्सा बाइक सवार युवक के पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। इस भयावह हादसे में बाइक सवार युवक के पैर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक युवक की शिनाख्त लाल पिता तातु शीलू (उम्र 35 वर्ष, निवासी जमखोदार, सारणी) के रूप में हुई है। इस घटना में ऑटो चालक दयालु साहू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अस्पताल में घायल का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के तुरंत बाद मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल ऑटो चालक दयालु साहू को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस की कार्रवाई: सारणी थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मृतक लाल शीलू के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर मामले को विवेचना में ले लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है 

👉🏾 चोरपांढरा के पास ऑटो और मोटरसाइकिल में टक्कर हुई जिसमें लाल तातु निवासी जमखोदर की मौके पर मौत हो गई और ऑटो चालक दयाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी–वार्ड 6 सारणी को मामूली चोट आई है मामले की जांच की जा रही है।

जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031