नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मनचलों का आतंक: छात्राओं से छेड़छाड़ और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़, महिलाओं ने कि प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मनचलों का आतंक: छात्राओं से छेड़छाड़ और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़, महिलाओं ने कि प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग


WhatsApp Icon

08/07/2026 11:02 PM Total Views: 460572

सारनी। सारनी क्षेत्र में इन दिनों कुछ असामाजिक तत्वों और मनचलों ने भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। शहर में गुंडागर्दी, नशेबाजी और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएँ चिंताजनक रूप से सामने आ रही हैं, जिसने स्थानीय निवासियों की शांति भंग कर दी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुछ भटके हुए युवाओं ने गांजे का नशा कर क्षेत्र में आतंक मचाने और हुड़दंग करने को ही अपनी दिनचर्या बना लिया है।

कोचिंग जाने वाली छात्राओं को बनाया जा रहा निशाना 

सबसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दा यह है कि ये आवारा तत्व विशेष रूप से लड़कियों के कोचिंग आने-जाने के समय सक्रिय हो जाते हैं। छात्राओं के रास्ते में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाना, खतरनाक तरीके से कट मारना और उन्हें डराना इनकी आदत बन चुकी है। इसके अलावा, ये मनचले अक्सर शाम 6 बजे से लेकर 9 बजे के दरमियान घंटों तक वार्ड क्रमांक– 3 के ग्राउंड में बैठकर लड़कियों का इंतजार करते हैं और बीयर की चुस्की गंजे के दम भरते है महिला और बुजुर्गों के विरोध करने पर मोहल्ले वासियों के साथ गाली-गलौज कर दहशत फैलाते हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

वायरल वीडियो ने खोली पोल: बाइकों के नंबर आए सामने 

हाल ही में क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इन असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी को उजागर कर दिया है। इस वीडियो में 4 युवक अपनी मोटरसाइकिलों—MP 48 MD 0351 और MP 48 MN 2120—पर सवार होकर सरेआम कोचिंग से लौट रही लड़कियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने के बाद लड़कियों को अपनी ताकत का खानदानी हुनर दिखाते हुए चेयर के साथ तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आरएसएस ग्राउंड में जमावड़ा और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान 

वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों की शिकायतों के अनुसार, यही गुट आरएसएस (RSS) ग्राउंड में अपना अड्डा बनाए हुए है। नशे की हालत में ये तत्व न केवल यहां जमावड़ा लगाते हैं, बल्कि ग्राउंड में आम जनता की सुविधा के लिए लगी कुर्सियों और अन्य सरकारी संपत्ति के साथ जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं।

पुलिस और नगर पालिका प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील 

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में इस खुलेआम चल रही गुंडागर्दी को लेकर भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से वायरल वीडियो और स्पष्ट बाइक नंबरों (MP 48 MD 0351 एवं MP 48 MN 2120) के आधार पर इन आरोपियों की तुरंत शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर कड़े कदम उठाने की मांग की है। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा सरकारी संपत्ति (कुर्सियों आदि) को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करे और नुकसान की भरपाई इन्हीं उपद्रवियों से सुनिश्चित की जाए।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोचिंग संस्थानों और आरएसएस ग्राउंड के आसपास पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए।

वार्ड कि महिलाओं का कहना है:—

कल हम लोग घूम रहे थे तो चार-पांच लड़के दो बाइक लेकर आए और चेयर पर बैठे सामने से जा रही दो बच्चियों को गंदे गंदे कमेंट किया उसके बाद उन्होंने चेयर में तोड़फोड़ की इसके पहले भी इसी ग्राउंड में दो गुटों के बीच लड़ाई हुई थी और इस ग्राउंड मैं आवारा तत्वों के बैठे रहने की शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन यहां पुलिस गश्त नहीं होने से इन आवर तत्वों की हिम्मत और बढ़ गई है।

जयंती मंडल, सुपर ई ,वार्ड क्रमांक 3

अक्सर यहां पर बाहर मोहल्ले के कुछ आवारा तत्व घरों के सामने चेयर पर आकर रात रात भर अक्सर बैठा रहते हैं और गाली गलौज करते हैं जिन्हें मना करने पर गाड़ियों की रेस दे दे कर घर के सामने से झांकियां निकलते हुए मोहल्ले में हुड़दंग मचाते हैं। जिससे हम लोगों को डर लगता है। पुलिस गश्त होनी चाहिए ताकि बाहर मोहल्ले के लोग आकर यहां पर हंगामा न कर सके।

हेमलता राजपूत, सुपर ई ,वार्ड क्रमांक 3

अक्सर शराब की बोतल लाकर यहां पर अनजान लड़के आकर बैठते हैं और शराब पीते हुए गाली गलौज करते हैं जिसके चलते मोहल्ले की युवतियों का निकलना भी दुश्वार हो गया है। जबकि मोहल्ले की महिलाएं घूमने निकलते हैं तो उन्हें एक भी चेयर खाली नहीं मिलता है। कोचिंग से आने जाने वाली बच्चियों को दूर से सिटी मारते हुए भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं। इन लोगों के चलते हम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस गश्त होने से हम महिलाओं को यहां पर बैठने से सुरक्षा महसूस होगी

चंद्रकला लोखंडे, सुपर ई , वार्ड क्रमांक 3

प्रशासन और पुलिस को इन उपद्रवियों पर ऐसी सख्त और दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए जो क्षेत्र में एक नजीर बने। इससे न केवल छात्राओं में सुरक्षा की भावना लौटेगी, बल्कि भविष्य में कोई भी आवारा तत्व महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की जुर्रत नहीं कर सकेगा।

इनका कहना है:—

👉🏾 आपके द्वारा मुझे जानकारी मिली है की कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा नगर पालिका की  चेयर को तोड़फोड़ किया गया है मैं जांच करवाता हूं और सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जाएगी।

किशोर वर्दे, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सारणी 

👉🏾 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर इन असामाजिक तत्वों की जानकारी जुटाई जाएगी शिनाख्ति के पश्चात सरकारी संपत्ति कि तोड़फोड़ का मामला दर्ज करवरकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

हितेश शाक्य, प्र. सीएमओ नगर पालिका परिषद सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31