नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अंधविश्वास ने ली एक और जान: जादू-टोने के शक में वृद्ध की निर्मम हत्या, बैतूल पुलिस ने 24 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, ढोंगी तांत्रिक सहित 3 गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अंधविश्वास ने ली एक और जान: जादू-टोने के शक में वृद्ध की निर्मम हत्या, बैतूल पुलिस ने 24 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, ढोंगी तांत्रिक सहित 3 गिरफ्तार


WhatsApp Icon

01/07/2026 7:13 PM Total Views: 430414

बैतूल/आठनेर। विज्ञान और तकनीक के इस युग में आज भी अंधविश्वास किस कदर लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है, इसका एक खौफनाक उदाहरण बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहाँ जादू-टोने के शक में एक वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हालांकि, बैतूल पुलिस ने त्वरित और वैज्ञानिक जांच का सहारा लेते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो चचेरे भाइयों और उन्हें उकसाने वाले एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

नदी के पुल के नीचे मिला था शव

घटना का खुलासा 30 जून 2026 को तब हुआ, जब डायल-112 को सूचना मिली कि ग्राम मांडवी स्थित नदी पुल के नीचे एक अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही डायल-112 का स्टाफ और आठनेर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मृतक की शिनाख्त ग्राम पांडुरन्ना निवासी बंसीलाल नागले के रूप में हुई। मृतक के पुत्र पंजाबराव नागले की रिपोर्ट पर पुलिस ने देहाती मर्ग और नालसी कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आठनेर भेज दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सीसीटीवी और वैज्ञानिक जांच ने खोला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग घटनास्थल के पास स्थित कन्या विद्यालय, मांडवी में लगे सीसीटीवी कैमरे बने। पुलिस ने जब फुटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण किया, तो संदेही विनोद नागले और उसका चचेरा भाई रवि नागले घटना के समय उसी ओर जाते हुए दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

तांत्रिक के झूठ ने रची मौत की साजिश

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और जो कहानी बताई, वह हैरान करने वाली थी। आरोपियों ने बताया कि उनकी बहन लंबे समय से बीमार चल रही थी। तमाम इलाज के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसी हताशा में वे गांव के ही एक तांत्रिक रमेश उर्फ ‘जंगली’ के पास पहुंचे।

तांत्रिक रमेश ने दोनों भाइयों के दिमाग में यह अंधविश्वास भर दिया कि उनकी बहन पर बंसीलाल नागले ने जादू-टोना कर रखा है और उसी के कारण वह बीमार है। आरोपियों ने इस बेतुकी बात को सच मान लिया और बंसीलाल से रंजिश पाल ली। इसी अंधविश्वास के चलते दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से बंसीलाल की हत्या कर दी।

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी, पुलिस टीम की सराहना

आठनेर पुलिस ने हत्यारे चचेरे भाइयों (विनोद नागले और रवि नागले) के साथ-साथ इस हत्याकांड की मुख्य जड़, तांत्रिक रमेश उर्फ जंगली को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हत्या जैसे गंभीर और संवेदनशील मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करने पर बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आठनेर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:

इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में निरीक्षक व थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, उपनिरीक्षक सुभाष भलावी, सहायक उपनिरीक्षक राममूरत वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक संतोष चौधरी, प्रधान आरक्षक पंकज बटले, प्रधान आरक्षक सुभाष माकोड़े और आरक्षक मनीष पटेल, विवेक गाडगे, पवन एनिया, बीरबल मीना, बिप्लव मिरासे, दिनेश उईके तथा प्रवीण धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031