नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
150 रूपए का ‘बंपर’ इनाम! सोशल मीडिया पर सांसद डी.डी. उइके के ‘लापता’ होने का पोस्टर वायरल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

150 रूपए का ‘बंपर’ इनाम! सोशल मीडिया पर सांसद डी.डी. उइके के ‘लापता’ होने का पोस्टर वायरल


WhatsApp Icon

09/06/2026 12:16 AM Total Views: 422087

बैतूल। सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा अनोखा डिजिटल ‘मशक्कत अभियान’ चल रहा है, जिसने बैतुल और सारणी के सियासी पारे को गरमा दिया है। इंस्टाग्राम अकाउंट adiwasi_congress_betul द्वारा साझा की गई एक पोस्ट में क्षेत्र के माननीय सांसद डी.डी. उइके का ‘गुमशुदा की तलाश’ वाला एक पोस्टर “चोर से बंधी हुई चोरो की डोर है” सॉन्ग के साथ तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पोस्टर में तंज कसते हुए लिखा गया है— “आदिवासियों के नाम पर वोट लिया, लेकिन अत्याचार होने पर गायब!”। लेकिन इस पूरी खबर का सबसे मजेदार हिस्सा है सांसद जी को ढूंढकर लाने वाले को मिलने वाला 150 रुपए का भारी-भरकम नगद इनाम। पोस्टर के मुताबिक, उन्हें ढूंढने वाले को यह राशि तुरंत नगद दी जाएगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आखिरी बार टीवी पर दिखे थे सांसद जी!

जनता और स्थानीय गलियारों में चर्चा है कि सांसद डीपी उईके आखिरी बार टीवी स्क्रीन पर तब नजर आए थे, जब उन्होंने सारणी के बेरोजगारों के हक में 660 मेगावाट पावर प्लांट के लिए संसद में जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया था। उस वक्त इस मुद्दे को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां और वाहवाही बटोरी थी। लेकिन, जैसे ही संसद का वो सत्र खत्म हुआ और टीवी कैमरा बंद हुआ, सांसद जी भी मानो हवा में गायब हो गए। सारणी के बेरोजगार अब सोच रहे हैं कि 660 मेगावाट का पावर प्लांट तो अपनी जगह आ रहा है, लेकिन हमारे सांसद जी किस ग्रिड में चले गए?

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की ‘बाढ़’ और जनता के तौंट

इस वायरल पोस्ट के नीचे नेटिजन्स ने कमेंट बॉक्स को किसी कॉमेडी शो के मंच में बदल दिया है। जनता का यह हास्य तूल अंदाज देखने लायक है।

nitin_uikey19 ने पूरी सच्चाई बयां करते हुए लिखा: “Sach me chunav k bad to dikhe hi nahi”

namratawaghmare470 ने नेताओं की पुरानी क्रोनोलॉजी याद दिलाते हुए लिखा: “Vote lene aayenge tab najar aayenge neta ji”

वहीं, एक यूजर naimshekh0786 ने तो सांसद जी की सीक्रेट लोकेशन का दावा करते हुए तौंट कसा: “मुझे दिखे थे कहीं डांस करते हुए।”

जागरूक नागरिक बनाम गायब नेताजी

पोस्टर के नीचे निवेदक के रूप में “जागरूक नागरिक एवं ठगा हुआ आदिवासी समाज” लिखा हुआ है। अब देखना यह है कि 150 रुपए के इस अनोखे इनामी ऑफर के बाद सांसद जी जनता के बीच कब तक प्रकट होते हैं, या फिर अगली बार सीधे चुनाव के सीजन में ही उनके दर्शन होंगे!

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930