नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा सुपर क्रिटिकल प्लांट में रोजगार को लेकर स्थानीय युवाओं में भारी आक्रोश, दलालों की ‘अंग्रेजों वाली नीति’ के खिलाफ विधायक से गुहार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा सुपर क्रिटिकल प्लांट में रोजगार को लेकर स्थानीय युवाओं में भारी आक्रोश, दलालों की ‘अंग्रेजों वाली नीति’ के खिलाफ विधायक से गुहार


WhatsApp Icon

07/06/2026 10:02 PM Total Views: 421689

सारणी। क्षेत्र के युवाओं में रोजगार को लेकर पिछले कुछ समय से गहरा आक्रोश पनप रहा है। वह युवा जो आज रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है, उसने आज से ठीक 5 साल पहले क्षेत्र की आर्थिक और औद्योगिक सूरत बदलने के लिए एक बड़ा संघर्ष किया था। सारणी में सुपर क्रिटिकल प्लांट की स्थापना के लिए स्थानीय जनप्रतिधियों, सांसदों, विधायकों, व्यापारियों और जागरूक नागरिकों (जेनजी) ने मिलकर एक चिट्ठी सीएम के नाम जैसे कई बड़े आंदोलन और अभियान चलाए थे। लंबे संघर्ष के बाद जब आखिरकार इस मेगा प्रोजेक्ट ने क्षेत्र में कदम रखा, तो बेरोजगार युवाओं के मन में अपने ही घर में ससम्मान रोजगार पाने की एक नई उम्मीद जागी थी। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

दलालों के साथ मिलकर कंपनी ने अपनाई ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति

स्थानीय युवाओं का आरोप है कि क्षेत्र में डिस्मेंटल (ध्‍वस्तीकरण/पुनर्निर्माण) कार्य के लिए आई ठेका कंपनी ‘चाणक्य चिनार’ ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय दमनकारी और ‘अंग्रेजों वाली’ फूट डालो और राज करो की रणनीति अपनाना शुरू कर दिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

युवाओं का सीधा आरोप है कि “कंपनी ने क्षेत्र के हक की आवाज को दबाने के लिए कुछ चुनिंदा स्वार्थी और क्षेत्र के कथित दलालों को ‘चवन्नी’ (चंद पैसों) का लालच देकर अपने पाले में कर लिया है। ये दलाल पुरानी पेपर कटिंग और रसूख दिखाकर खुद को सर्वेसर्वा बताते हैं और कंपनी को स्थानीय बेरोजगार युवाओं के खिलाफ गुमराह कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।” बताया यह भी जा रहा है कि विगत दिनों पूर्व कंपनी में हुए बड़े हादसों की सुगबुगाहट को दबाने के लिए इन्हीं चाटुकार दलालों ने घायल युवक को बाहरी अस्पताल में भर्ती करने की सलाह कंपनी को दी और कंपनी का भरोसा जीता।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मैदान में उतरे विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, युवाओं ने सौंपा ज्ञापन

मामले की गंभीरता और युवाओं के बढ़ते आक्रोश की भनक लगते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे शनिवार को स्वयं सारणी पहुंचे। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए स्थानीय युवाओं ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नई इकाई के निर्माण और डिस्मेंटल कार्य में शत-प्रतिशत प्राथमिकता स्थानीय युवाओं को ही दी जाए।

युवाओं ने विधायक के सामने कंपनी प्रबंधन और जयचंद दलालों के गठजोड़ की पोल खोली और बताया कि किस तरह योग्यता होने के बावजूद स्थानीय प्रतिभाओं को दरकिनार किया जा रहा है। जबकि यहां के युवा बेरोजगारी के चलते क्षेत्र से पलायन कर भारत के प्रदेशों के बड़े-बड़े अडानी, टाटा, जिंदल, एनटीपीसी, टीपीसीएल, केपीसीएल जैसे प्लांट में कार्य कर चुकी है जिन्हें चाणक्य चिनार कंपनी अयोग्य बता रही है।

विधायक का आश्वासन: “योग्यता के आधार पर स्थानीय युवाओं को ही मिलेगी प्राथमिकता”

युवाओं की पीड़ा सुनने के बाद विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया कि वह इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विधायक ने प्रमुखता से कार्रवाई का भरोसा दिया और बताया कि बहुत जल्द ‘चिनार’ कंपनी के उच्च अधिकारियों और प्रबंधन के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी। कंपनी के साथ ऐसा सामंजस्य बिठाया जाएगा जिससे कार्य की प्रकृति और युवाओं की शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता के आधार पर केवल स्थानीय युवाओं को ही रोजगार मिले।

गोलू राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सारणी — “बाहरी और स्थानीय में समानता बरती जाएगी बाहरी मजदूरों को लाने की आड़ में स्थानीय युवाओं का हक नहीं मारा जाएगा। सभी के साथ न्यायसंगत व्यवहार होगा।”

योगेश पंडाग्रे, विधायक — “मैं क्षेत्र के हर एक युवा के साथ मुस्तैदी से खड़ा हूं। हमारे युवाओं ने इस प्लांट को लाने के लिए पसीना बहाया है, इसलिए रोजगार में पहला अधिकार भी उन्हीं का है। किसी भी दलाल या कंपनी की मनमानी को क्षेत्र में चलने नहीं दिया जाएगा।” 

इस आश्वासन के बाद युवाओं ने उम्मीद जताई है कि विधायक के हस्तक्षेप से कंपनी की तानाशाही पर लगाम लगेगी और स्थानीय बेरोजगारों को न्याय मिलेगा। बहरहाल, इस मामले को लेकर क्षेत्र का सियासी और सामाजिक पारा गरमाया हुआ है।

इनका कहना है :—

हमारे द्वारा डिस्मेंटल का कार्य किया जा रहा है और इसमें सभी कर्मचारी बाहर से लाए हुए हैं। कंपनी के उच्च अधिकारियों ने सख्त आदेश दिया है कि लोकल के एक भी कर्मचारियों को इस प्रोजेक्ट में काम पर नहीं लिया जाएगा। हम लोकल के एक भी व्यक्ति को नहीं रखेंगे। 

अली आजाद, साइड इंचार्ज चिनार एस.एस.एस.प्राइवेट लिमिटेड

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930