नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार


WhatsApp Icon

04/06/2026 5:14 PM Total Views: 489342

सारनी। नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बैतूल जिले की सारनी पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना सारणी पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर बैतूल पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर की सटीक सूचना पर बिछाया जाल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर तंत्र से मिली सटीक सूचना और सायबर सेल की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राकेश बंजारा (37 वर्ष), पिता गोपाल बंजारा के रूप में हुई है, जो ग्राम आमलीचक, पंचायत आमलीभाट, तहसील जावद, थाना जावद, जिला नीमच का निवासी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इन गंभीर मामलों में चल रहा था फरार

आरोपी राकेश बंजारा के खिलाफ थाना सारणी में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो गंभीर प्रकरण अपराध क्रमांक 100/25: धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट, अपराध क्रमांक 112/25: धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट दर्ज थे, जिनमें वह घटना के दिन से ही फरार था

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय, बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस शातिर इनामी आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस टीम का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज उईके चौकी प्रभारी पाथाखेडा, आम्रपाली डाहट चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र थाना जावद, देवेन्द्र प्रजापति, आरक्षक मोहित भाटी थाना सारणी, सुनील डिंडोरे, शाहरुख खान थाना जावद एवं सायबर सेल बैतूल पंकज नरवरे की अहम भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031