नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी के बोरी घाट में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी के बोरी घाट में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी


WhatsApp Icon

06/05/2026 12:23 PM Total Views: 400809

सारनी। मंगोना पट्टन से सारनी आ  रही एक बारात में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बारातियों से भरा वाहन एक खौफनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। सारनी के बोरी घाट रोड पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही जान चली गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब 4:30 बजे की है। बारातियों से भरी बोलेरो MP07 BA 2465 मंगोना पट्टन से होते हुए सारनी की ओर जा रही थी। बोरी घाट के घुमावदार और खतरनाक रास्तों पर अचानक चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस भीषण दुर्घटना में वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं हादसे में मुलताई निवासी 63 वर्षीय रामप्रसाद सूर्यवंशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बोलेरो में सवार 8 अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी गंभीर रूप से घायल बारातियों को खाई से निकालकर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका सघन उपचार कर रही है।

घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई और पुलिस हादसे के कारणों की आगे की जांच कर रही है। शादी वाले घर में इस दुखद घटना की खबर पहुंचते ही खुशियों का माहौल गहरे मातम में बदल गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031