नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी, पार्टी ने 3 दिन में मांगा जवाब – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी, पार्टी ने 3 दिन में मांगा जवाब


WhatsApp Icon

22/04/2026 6:49 PM Total Views: 492408

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अनुशासनहीनता को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। ‘मध्य प्रदेश वॉइस’ द्वारा भी प्रमुखता से प्रकाशित की गई इस खबर और प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को उनके आपत्तिजनक आचरण के चलते पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

इसे भी पढ़ें :— ‘ढाई सौ किलो का मुक्का और 10 हजार लोग’ : SDOP को विधायक की खुली धमकी

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्या है पूरा मामला?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  (पूर्व सांसद एवं बैतूल विधायक) के हस्ताक्षर से 22 अप्रैल 2026 को जारी किए गए इस आधिकारिक पत्र में प्रीतम लोधी के हालिया व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि “विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया, वह अत्यंत आपत्तिजनक है।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

“आपका आचरण पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है।”3 दिन का अल्टीमेटम

पार्टी ने प्रीतम लोधी को अपना पक्ष रखने के लिए मात्र 3 दिन का समय दिया है। नोटिस में यह सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है, तो उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस नोटिस की प्रतिलिपि (CC) प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई शीर्ष नेताओं को भेजी गई है,

‘मध्य प्रदेश वॉइस’ ने इस खबर को प्रमुखता से जनता के सामने रखा है। अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि विधायक प्रीतम लोधी इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और क्या उन पर कोई बड़ी गाज गिरने वाली है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031